तेलंगाना: महिला तहसीलदार को उसी के दफ्तर में जिंदा जलाया, आरोपी हिरासत में
हैदराबाद। तेलंगाना के रेंगारेड्डी जिले में एक महिला अधिकारी की दिनदहाड़े हुई हत्या का मामला सामने आया है। यहां सोमवार को राज्य के राजस्व विभाग की एक महिला अधिकारी को उसी के कार्यालय में एक व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति कथित तौर पर अपने भूमि रेकॉर्ड में त्रुटियों को ठीक ना किए जाने को लेकर अधिकारी से नाराज था।

करीब 30 साल की विजया रेड्डी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं कार्यालय के दो अन्य लोग उन्हें बचाने के प्रयास में घायल हो गए हैं। आरोपी भी इस हादसे में घायल हो गया है। घटना दोपहर के डेढ़ बजे की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या करने वाले स्थानीय शख्स का नाम सुरेश है। रचाकोंडा पुलिस कमिश्नर महेश एम भगवत का कहना है कि तीनों घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आरोपी 50-60 फीसदी जला
पहली बार किसी सरकारी कार्यालय में इस तरह की घटना हुई है। आरोपी का भी इलाज चल रहा है। वो पुलिस हिरासत में है। पुलिस का कहना है कि आरोपी 50-60 फीसदी तक जल गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मामला जमीन से जुड़े किसी विवाद का है। इस बात का पता जांच में चल जाएगा कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया है या फिर किसी ने उसे उकसाया है। इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि सरकारी कार्यालय में उसे किसने प्रवेश करने दिया। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा।

गवाह ने बताई घटना
राजस्व मंडल अधिकारी अमरेंद्र का कहना है कि घटना के वक्त विजया अपने चैंबर में अकेली थीं। एक गवाह का कहना है कि चैंबर से चीखने की आवाज आ रही थी, जब बाकी कर्मचारियों ने वहां जाकर देखा तो पीड़िता आग की लपटों में इधर उधर भाग रही थी। उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन आग की लपटों को कोई नियंत्रित नहीं कर सका। कर्मियों ने उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन भी किया है। तेलंगाना की शिक्षा मंत्री पी सबिता इंद्रा रेड्डी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

क्या बोलीं शिक्षा मंत्री?
शिक्षा मंत्री ने कहा, 'यदि कोई शिकायत है तो लोगों को उच्च अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। अधिकारी भी केवल लोगों के कल्याण के लिए काम करते हैं। उन्हें (लोगों को) जघन्य कृत्यों का सहारा नहीं लेना चाहिए। यह सही तरीका नहीं है।' मामले पर भोंगिर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद कोमातीरेड्डी वेंकट रेड्डी का कहना है कि वह भी घटना के बाद कार्यालय गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य में भूमि पासबुक में कथित विसंगतियां देखी जा सकती हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications