Rishabh Pant Accident: ब्रेन और रीढ़ की हड्डी की MRI रिपोर्ट नॉर्मल, जानिए अब कैसी है उनकी तबीयत
ऋषभ पंत और उनके चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। क्रिकेटर की MRI रिपोर्ट नॉर्मल आई है। फिलहाल उन्हें टखने और घुटने की सर्जरी के लिए ICU में शिफ्ट किया गया है।

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार को उत्तराखंड में एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए थे। हालांकि, गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचावा दिया, जिससे उन्हें समय पर ट्रीटमेंट मिल गया। फिलहाल पंत की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, पंत के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की एमआरआई रिपोर्ट भी आ गई है। रिपोर्ट में सबकुछ सामान्य है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंत ने चेहरे की चोटों, कटे हुए घावों और खरोंच के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी कराई है। वहीं, शनिवार को उनके टखने और घुटने का एमआरआई होगा। आपको बता दें कि दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर पंत की कार रोड बैरियर से टकरा गई थी। जिससे के चलते कार में आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा पंत की गलतियों की वजह से हुआ, क्योंकि वह दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रात में अकेले ही निकल लिए थे और इस दौरान नींद के चलते उनकी पलक झपक गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया।
Recommended Video

पहले से बेहतर हैं ऋषभ पंत
ऋषभ पंत की हालत पहले से बेहतर हैं। मैक्स अस्पताल की तरफ से शुक्रवार की शाम जारी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक पंत अब पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं। फिलहाल दर्द और सूजन के कारण पंत के टखने और घुटने की सर्जरी टाल दी गई है। ऐसे में ऐसे में इसकी जांच अब शनिवार को कराई जाएगी।
पीएम मोदी ने पंत की मां से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषभ पंत की मां से फोन पर बात की और उन्हें बेहतर इलाज का भरोसा जताया। इससे पहले पीएम मोदी ने ऋषभ पंत के एक्सीडेंट को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि पंत के घायल होने की खबर से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
हादसा इतना भीषण था कि पंत के बचने की नहीं थी उम्मीद
पंत की कार का एक्सीडेंट इतना भीषण था कि उनके बचने की उम्मीद नहीं थी। उन्हें अस्पताल पहुंचने वाले हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर ने खुद इसका दावा किया है। एक्सीडेंट के बाद पंत बुरी तरह से घायल हो गए थे। उनकी पीठ भी छिल गई थी। वहीं, घुटने और टखने में भी फ्रैक्चर हो गया था।
ये भी पढ़ें- 'पंत के बचने की नहीं थी उम्मीद...', बस ड्राइवर ने बताया कितना भयानक था हादसा












Click it and Unblock the Notifications