आशीष नेहरा की पत्‍नी अस्‍पताल में भर्ती, इंस्‍टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्‍ट, फैंस कर रहे दुआएं

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अशीष नेहरा की पत्‍नी रुश्‍मा अस्‍पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी खुद रुश्‍मा ने बीते मंगलवार को अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर दी। रुश्‍मा नेहरा ने जो मैसेज लिखा उससे साफ संकेत मिलता दिख रहा है कि उनकी स्थिति ठीक नहीं है। रुश्‍मा ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि "सही दिशा में लिए गए छोटे कदम। जिंदगी हमेशा वैसी नहीं होती, जैसी हमें इंस्टाग्राम पर दिखती है। मैं सिर्फ संघर्ष का सच्चा पल साझा करना चाहती हूं।" तस्‍वीर में रुश्‍मा अस्‍पताल के गलियारे में किसी सहारे जाती हुई दिख रही हैं। उन्‍होंने वॉर्ड में एडमिट होने पर मिलने वाला कपड़ा भी पहना हुआ है।

फैन्‍स कर रहे हैं दुआएं

रुश्मा के इस फोटो पर फॉलोअर्स और नेहरा के फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। इस पोस्‍ट के कमेंट बॉक्‍स में लोगों ने लिखा कि उम्मीद है सब ठीक होगा। आप जल्द से जल्द चुस्त-दुरुस्त हो जाएं। फिलहाल अपना ख्याल रखिए। एक यूजर ने कहा कि आप भी वैसे ठीक होइए, जैसे नेहरा जी शेरों की तरह मैच वापसी किया करते थे। आपको बता दें कि अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि रुश्‍मा को आखिर बीमारी कौन सी है और वो किस अस्‍पताल में हैं।

इंग्‍लैंड दौरे पर पहली नजर में ही रुश्‍मा को दिल दे बैठे थे नेहरा

इंग्‍लैंड दौरे पर पहली नजर में ही रुश्‍मा को दिल दे बैठे थे नेहरा

आशीष नेहरा ने लव मैरिज की है। उनकी प्रेम कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। साल 2002 में जब वह इंग्लैंड दौरे पर गए तो मैच के दौरान एक लड़की को देखकर दिल हार बैठे। यह लड़की कोई और नहीं बल्कि रुश्मा थीं, जो आज उनकी पत्नी हैं। इसके बाद उनमें जान-पहचान हुई और वह रोज मिलने लगे। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। इस कपल ने 9 साल एक-दूसरे को डेट किया था।

2009 में किया शादी के लिए प्रपोज

2009 में किया शादी के लिए प्रपोज

एक इंटरव्यू में नेहरा ने कहा था कि 23 मार्च 2009 को जब वह एक दोस्त के साथ बैठे थे तो उन्हें अचानक लगा कि अब शादी कर लेनी चाहिए। जब उन्होंने यह रुश्मा को बताया को उन्होंने पहले इसे मजाक समझा। लेकिन अगले दिन जब नेहरा ने फिर उनसे यही बात कही तो वह 26 मार्च को अपनी मां के साथ दिल्ली आ गईं। इसके बाद 2 अप्रैल 2009 को दोनों एक दूसरे के हो गए। नेहरा की शादी को 8 साल हो चुके हैं और वह अपनी पत्नी को लकी चार्म भी मानते हैं। इस कपल के दो बच्चे आरुष और अरियाना हैं।

रुश्‍मा को है क्रिकेट की समझ

रुश्‍मा को है क्रिकेट की समझ

नेहरा के मुताबिक उनकी वाइफ रुश्मा को क्रिकेट की जबरदस्त समझ है, यहां तक कि वो फील्ड तक लगा सकती हैं। इस इंडियन क्रिकेटर का कहना है कि मेरी वाइफ मुझसे मिलने से पहले से क्रिकेट देखती रही है। वो क्रिकेट के बारे में बहुत कुछ जानती है। नेहरा कहते हैं कि वे अपनी वाइफ से क्रिकेट की बातें नहीं करते। वर्ना वो उन्हें बता देती हैं कि मैंने कहां कौन सी गलत बॉल फेंकी थी।

1999 में नेहरा ने किया था डेब्यू

1999 में नेहरा ने किया था डेब्यू

आशीष नेहरा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू फरवरी 1999 में मो. अजहरुद्दीन की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच को खेलते हुए किया था। अपने करियर में उन्होंने 17 टेस्ट, 120 वनडे और 26 टी-20 मैच खेले हैं। उनके नाम पर टेस्ट में 44, वनडे में 157 और टी-20 में 34 विकेट दर्ज हैं। नेहरा ने वर्ल्ड कप 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 10 ओवर में 6/23 विकेट झटके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+