COVID19: कोरोना के खौफ के बीच WHO के डायरेक्टर ने प्रियंका-दीपिका से की ये अपील

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 1 लाख 51 हजार 760 हो गई है, ये जानलेवा वायरस अब तक 137 देशों में फैल चुका है और इसकी चपेट में आकर 5764 लोगों की मौत हो चुकी है, चीन में अकेले इस बीमारी से 3189 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 110 पहुंच गई है जबकि अब तक इस वायरस की चपेट में आने की वजह से 2 लोग मौत के शिकार हो गए हैं।

कोराना वायरस का कहर

कोराना वायरस का कहर

कोराना वायरस की वजह से कई राज्यों के स्कूल-कॉलेज, मॉल, सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है, सोशल मीडिया पर भी लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि पूरी तरह सावधानी बरतें।

WHO के डायरेक्टर ने दीपिका-प्रियंका से की ये अपील

WHO के डायरेक्टर ने दीपिका-प्रियंका से की ये अपील

इसलिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने भी सोशल मीडिया पर सुपरस्टार सेलेब्स से इस मामले में जागरुकता फैलाने की अपील की है।, WHO के डायरेक्टर जनरल डाक्टर टेड्रोस एधानोम ने ट्विटर पर कई सेलेब्स को टैग किया है और उन्हें 'सेफ हैंड्स चैलेंज' को लेने की रिक्वेस्ट की है।

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से मार्मिक अपील

उन्होंने जिन सेलिब्रेटियों को टैग किया है उसमें प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं, डाक्टर टेड्रोस ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि मैं इन सभी लोगों से अपील करता हूं कि ग्लोबल स्टार्स सेफ हैंड्स चैलेंज को लेते हुए अपनी वीडियो को शेयर करें और अपने साथ ही तीन और लोगों को ये चैलेंज लेने के लिए कहें, हम सब मिलकर इस वायरस से निपट सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

इन बातों का रखें ख्याल

  • कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
  • हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
  • जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं।
  • अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
  • अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+