Coronavirus: केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने खुद को किया होम क्वारंटाइन, टेस्ट रिजल्ट आया Negative

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कोरोना वायरस संक्रमण के शक में खुद को अलग-थलग कर लिया है। वे अभी केरल के त्रिवेंद्रम में हैं। वे 14 मार्च को त्रिवेंद्रम में एक मेडिकल इंस्टीट्यूट की मीटिंग में शामिल हुए थे। जबकि 15 मार्च को स्पेन से लौटे एक डॉक्टर का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। सूत्रों के मुताबिक उनका कोरोना वायरस का टेस्ट रिजल्ट नेगेविट है।

Covid19: Union Minister V Muraleedharan is in self quarantine in Trivandrum, Kerala

कर्नाटक के कलबुर्गी में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले बुजुर्ग के इलाज में लगे डॉक्टर भी संक्रमित हो गए हैं।फिलहाल, डॉक्टर और उनके परिवार के सभी लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। देश में अभी तक कोरोना वायरस के 127 मामले सामने आए हैं जबकि तीन लोगों की इस वायरस के संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में मंगलवार को 64 साल के मरीज की मौत गई। इसके पहले कर्नाटक में एक मरीज की मौत हुई थी जबकि दिल्ली में भी कोरोना वायरस के कारण एक मौत हुई थी।

वहीं, नोएडा के सेक्टर 100 और सेक्टर 78 में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं। सीएमओ अनुराग भार्गव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से एक मरीज ने हाल ही में फ्रांस की यात्रा की थी। इन दोनों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। संक्रमण के शिकार 127 लोगों में 17 विदेशी नागरिक भी हैं।

कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 39 मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नागपुर में प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दिया है। वहीं, कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर को अगले आदेश तक बंद किया गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए गोवा में वन्य जीव अभयारण्य को बंद करने का आदेश दे दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+