छोटे भाई की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि कोरोना लॉकडाउन में वह घर से बाहर गया था!
मुंबई। कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद बुधवार को एक व्यक्ति ने इसलिए छोटे भाई की हत्या कर दी, क्योंकि लॉकडाउन के बावजूद वह घर से बाहर निकला था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटे भाई की हत्या करने के आरोप में 28 वर्षीय बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कांदिवली के पश्चिमी उपनगर की है। थाना क्षेत्र समता नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपी बड़ा भाई की पहचान राजेश लक्ष्मी ठाकुर के रूप हुई है। आरोप है उसने बुधवार रात लॉकडाउन के बारे में बार-बार चेतावनी के बावजूद घर से बाहर निकलने के बाद अपने छोटे भाई दुर्गेश की हत्या कर दी।

गौरतलब है मृतक दुर्गेश पुणे में एक निजी फर्म में काम करता था और कोरोनो वायरस संक्रमण के डर के बाद समता नगर थाना क्षेत्र में स्थिति घर लौट आया था, लेकिन कोरोना वायरस बचने के लिए घर लौटा शख्स कोरोना लॉकडाउन में अपनी जान गंवा बैठा।

समता नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि जब मृतक दुर्गेश बाहर से घूमने के बाद रात में घर वापस आया, तो आरोपी बड़े भाई राजेश लक्ष्मी ठाकुर और उसकी पत्नी उस पर चिल्लाए थे और उनके बीच गरमागरम बहस भी हुई, जिसके बाद आरोपी भाई ने दुर्गेश पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी बड़े भाई के हमले में घायल पीड़ित को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपी भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए महिलाओं ने उठाया बीड़ा, घर पर मास्क बनाकर मुफ्त में बांटे












Click it and Unblock the Notifications