कोरोना से राहत: देश में 20 हजार से नीचे पहुंचे नए मामले, 203 दिनों बाद एक्टिव केस भी सबसे कम

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों को लेकर राहत की खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,833 नए मामले सामने आए। वहीं, सक्रिय मामले 203 दिन के बाद सबसे कम 2,46,687 दर्ज किए गए हैं। इस बीच बड़ी संख्या में लोगों का कोविड टेस्ट भी किया जा रहा है, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बुधवार को बताया कि 5 अक्टूबर तक देश में कुल 57,68,03,867 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। इनमें से 14,09,825 टेस्ट मंगलवार को किए गए।

COVID19 India reports 18833 new cases Active caseload lowest in 203 days

कोरोना वायरस के नए मामलों में राहत के साथ बीते 24 घंटे में 24,770 लोग महामारी से ठीक भी हुए। हालांकि इस दौरान देश में मौतें भी हुईं, 278 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को भी कोरोना वायरस के नए मामलो 20 हजार के आंकड़े से कम दर्ज किए गए थे। इस दिन 18346 नए मामले सामने आए और 263 लोगों की मौत हुई। मंगलवार को नए मामलों में इतनी कमी 201 दिन बाद दर्ज की गई थी। बीते दिन 4770 लोग कोविड से ठीक भी हुए थे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से नैनीताल घूमने गए 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पांचों की तलाश शुरू

दी गई 92 करोड़ से अधिक डोज
कोरोना वायरस के खिलाफ देश में टिकाकरण भी तेजी से किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया अब तक भारत की 70 फीसदी आबादी को वैक्सीनेट किया जा चुका है, हालांकि इसमें वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक लेने वाले दोनों लोग शामिल हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 92 करोड़ के पार हो गया है। 5 अक्टूबर को वैक्सीन की कुल 59 लाख 48 हजार 360 खुराकें दी गईं। अब तक 92 करोड़ 17 लाख 65 हजार 405 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+