13 हजार के पार पहुंची कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या, पिछले 24 घंटे में सामने आए 1007 नए केस

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर अब 13,387 हो गई है। इस वायरस के संक्रमण से अबतक 437 लोगों की मौत हुई है, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1749 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1007 मामले सामने आए हैं जबकि 23 नई मौतें हुई हैं।

COVID19: 1007 positive cases and 23 deaths reported in the last 24 hours in india

राजधानी दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस के 1,640 मामले सामने आए हैं। जबकि देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 3200 के पार जा पहुंची है। वहीं, राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 194 के पार जा पहुंची है, जिसमें मुंबई में 116 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 2043 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus : Corona Infected की संख्या 13 हजार के पार, 24 घंटे में 23 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    गुरुवार को मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 361 नए मामले सामने आए, अकेले इंदौर में कोरोना के 245 मामले सामने आए और 8 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना संकट को लेकर आज यूनियन ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की अहम बैठक होगी जिसका नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, बैठक में कोरोना वायरस के खतरे से निपटने की तैयारियों पर चर्चा होगी। मंत्रिसमूह की इस बैठक में सीडीएस बिपिन रावत भी शामिल होंगे।

    इस बैठक में लॉकडाउन को लेकर और आगे की रणनीति पर बात होगी, तो साथ ही देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हो सकती है। वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन का पहला चरण 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा था। पीएम मोदी ने 15 अप्रैल से बढ़ाए गए लॉकडाउन में शर्तों के साथ छूट देने की बात भी कही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+