Covid 19: लोगों की हरकतों पर ऋषि कपूर को आया गुस्सा, सरकार से कर डाली Emergency की मांग

नई दिल्ली । कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है, भारत में इससे निपटने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है, इस बीच सरकार के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के 600 से ज्यादा केस आ चुके हैं जिनमें से 42 लोग ठीक हो गए हैं और सबसे ज्यादा इस वायरस से महाराष्ट्र ग्रसित है, जहां कोरोना के मरीजों की संख्या 125 पहुंच गई है, रिपोर्ट्स के अनुसार, 71 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें दिल्ली में चार शामिल हैं।

Recommended Video

    Rishi Kapoor demand to declare emergency due to Coronavirus outbreak | वनइंडिया हिंदी
    ऋषि कपूर ने की आपातकाल घोषित करने की मांग

    ऋषि कपूर ने की आपातकाल घोषित करने की मांग

    लॉकडाउन के दौरान कई जगहों से पुलिसकर्मियों और मेडिकल स्टाफ को पीटने और उनके साथ झड़प होने की खबरें आई हैं, जिसे देखकर बॉलीवुड के महान अभिनेताओं में से एक ऋषि कपूर को गुस्सा आ गया है, उन्होंने अपना गुस्सा ट्विटर पर निकालते हुए सरकार से आपातकाल की मांग कर डाली है।

    'लोग पुलिसकर्मियों और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं'

    'लोग पुलिसकर्मियों और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं'

    एक्टर ने Tweet किया है कि प्रिय भारतीयों, हमें आपातकाल घोषित कर देना होगा, देखो पूरे देश में क्या हो रहा है, टीवी की मानें तो लोग पुलिसकर्मियों और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं, स्थिति को नियंत्रित करने का कोई अन्य तरीका नहीं है, यह केवल हम सभी के लिए अच्छा होगा. दहशत अंदर स्थापित हो रही है।

    'हमें यहां से अनुशासन सीखना चाहिए'

    'हमें यहां से अनुशासन सीखना चाहिए'

    गौरतलब है कि इससे पहले भी ऋषि ने इटली के एक वीडियो को शेयर करके लिखा था कि हमें यहां से अनुशासन सीखना चाहिए। दरअसल वीडियो में लॉकडाउन के दौरान के एक आदमी सड़क पर टहलता नजर आया, उसको देखते ही वहां की पुलिस आती है और उसे किक मारकर गिरा देती है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लेती है। इस video के साथ ऋषि कपूर ने लिखा, 'हमें ऐसे ही अनुशासन की जरूरत है।'

    कई जगहों पर लगी है धारा 188

    दरअसल हमारे देश में भी जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन भी कई जगहों पर लोग दिखाई दिए, जिनसे सख्ती से पुलिस निपट रही है क्योंकि प्रशासन को मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ा है।देश में कई जगहों पर धारा 144 और धारा 188 लगा दी गई है, बावजूद इसके लोग सुनने को तैयार नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+