देश में कोरोना मरीजों की संख्या 85 लाख के पार, बीते 24 घंटे में सामने आए 45,674 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है,देश में Covid 19 संक्रमितों का आंकड़ा 85 लाख के पार पहुंच गया है, स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45 हजार 674 नए केस सामने आए हैं, जबकि 559 लोगों की मौत हुई है, इन नए केस सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 85,07,754 हो गई है, जिनमें 5 लाख 12 हजार 665 एक्टिव केस हैं और 78,68,968 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 26 हजार 121 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल मरीज 85 लाख के पार, 24 घंटे में 45,674 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 45,674 कोरोना के नए केस

    तो वहीं ICMR ने कहा है कि भारत में 7 नवंबर तक कोरोना के 11,7736,791 कोरोना टेस्ट हुए हैं। इनमें से 11,94,487 सैंपल शनिवार को टेस्ट हुए हैं। फिलहाल कोरोना महामारी से जूझ रहे भारत को बस इसकी वैक्सीन का इंतजार है। ऐसी खबर है कि कोरोना वायरस के खिलाफ देश में तैयार हो रही स्वदेशी वैक्सीन 'Covaxin' अगले साल यानी 2021 में जून तक लॉन्च हो जाएगी। इस वैक्सीन के दूसरे चरण का ट्रायल पूरा होने के बाद हाल ही में तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी मिली है।

    दिल्ली सरकार ने किया ये काम

    तो वहीं एक बार फिर से दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, जिसने सरकार और दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ा दी है। ऊपर से बदलता मौसम और बढ़ता प्रदूषण समस्या को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को बताया कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 500 और निजी अस्पतालों में 685 कोविड बेड बढ़ाए गए हैं।

    दिल्ली में सात हजार से ज्यादा नए मामले

    बता दें दिल्ली में एक दिन के भीतर 7 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 64 मरीजों की मौत भी हुई है। इन नए संक्रमित मामलों की संख्या के साथ ही अब दिल्ली में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,23,831 हो गई है। महामारी से अब तक 6833 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या 3,77,276 हो गई है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 39,722 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+