भारत से अभी नहीं टला है कोरोना की तीसरी लहर का खतरा! इन देशों में फिर लॉकडाउन के पैदा हुए हालात

नई दिल्ली, अक्टूबर 31। पिछले 2 साल से कोरोना महामारी से लड़ रही पूरी दुनिया ने अभी धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटना ही शुरू ही किया था कि फिर से कई देशों में वायरस ने खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया है। चीन, रूस, ब्रिटेन और सिंगापुर में कोरोना संक्रमण फिर से घातक साबित हो रहा है। इन देशों में हालात ऐसे बन गए हैं कि फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की संभावना है। हालांकि कुछ कड़े प्रतिबंध इन देशों में जरूर लागू हो गए हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि क्या अभी भारत में कोरोना की तीसरी लहर का आना बाकी है?

भारत से नहीं टला है अभी तीसरी लहर का खतरा!

भारत से नहीं टला है अभी तीसरी लहर का खतरा!

दरअसल, भारत में कोरोना की तीसरी लहर के आने की भविष्यवाणी अगस्त-सितंबर के लिए की जा रही थी, लेकिन अक्टूबर बीत जाने के बाद भी हालात सामान्य बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ चीन, ब्रिटेन, रूस, सिंगापुर, यूक्रेन और पूर्वी यूरोप के कई देश इस वक्त कोरोना की मार झेल रहे हैं। ऐसे में ये आशंका बनी हुई है कि भारत से अभी तीसरी लहर का खतरा टला नहीं है। आपको बता दें कि जिन देशों में अभी कोरोना अपना कहर बरपा रहा है, वहां पर बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन भी किया जा चुका है, इसलिए माना जा रहा है कि भारत अभी कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से मुक्त नहीं हुआ है।

रूस और ब्रिटेन में नए मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

रूस और ब्रिटेन में नए मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

पिछले कुछ दिनों के अंदर रूस, यूनाइटेड किंगडम, चीन, सिंगापुर, यूक्रेन और पूर्वी यूरोप के कई देशों में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। WHO के मुताबिक, ब्रिटेन में सबसे अधिक कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई है। यूके में 2 लाख 83 हजार से अधिक नए मामले अभी हाल के दिनों में सामने आ चुके हैं। ये बढ़ोतरी तकरीबन 14 प्रतिशत की है। वहीं रूस में भी कोरोना के नए मामलों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। रूस में हाल के दिनों में 2 लाख 17 हजार 322 नए मामले सामने आए हैं।

रूस में 7 दिन का 'स्मॉल लॉकडाउन'

रूस में 7 दिन का 'स्मॉल लॉकडाउन'

आपको बता दें कि रूस में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतें भी बहुत अधिक हैं। पिछले कुछ दिनों से रूस में हर दिन 1000 से उपर मरीज कोरोना के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। हाल ही में रूस की सरकार ने तो एक हफ्ते का आंशिक लॉकडाउन देश के अंदर घोषित कर दिया है। 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक राजधानी मॉस्को समेत कई शहरों में अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सुविधाओं को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

चीन में फ्लाइट और स्कूल बंद

चीन में फ्लाइट और स्कूल बंद

रूस और ब्रिटेन के अलावा कोरोना का घातक रूप चीन में भी देखने को मिल रही है। चीन में फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारियों ने स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही सैंकड़ों फ्लाइट भी रद्द की गई हैं। चीन की सरकार बड़े स्तर पर टेस्टिंग अभियान चला रही है।

सिंगापुर में कोरोना की स्थिति

गुरुवार को सिंगापुर में कोरोना के 3,439 नए मामले दर्ज किए थे। सिंगापुर में वर्तमानके अंदर अस्पतालों में कुल 1,613 कोविड मरीज भर्ती हैं। इनमें से गंभीर 346 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की बूस्टर शॉट, बोलीं- ये मुफ्त और सुरक्षित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+