Covid 19: हाईटेक जापानी मशीनें कर रहीं दिल्ली के रेड व ऑरेंज जोन में सैनिटाइजेशन, जानें खासियत

नई दिल्ली।देश की राजधानी दिल्ली भी कोरोना की जबरदस्‍त चपेट में है। दिल्ली में अब तक 1,176 लोग कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं और जिनमें से 24 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी हैं। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली शहर को कोरोना वायरस के संक्रमण के फैले संक्रमण के आधार पर तीन जोन में बांट दिया हैं और रेड और ऑरेंज जोन को सैनिटाइजेशन सोमवार से शुरु करवा दिया हैं। राजेंद्रनगर से सैनिटाइजेशन की शुरू की गई मुहिम में सरकार का साथ जापानी हाईटेक मशीनें दे रही हैं। ददिल्ली को सेनेटाइज करने के लिए ये जापानी मशीनें बड़ा सहारा बनी हुई हैं।

 हर घंटे करीब 20 हजार वर्ग मीटर को करेगी सैनिटाइजेशन

हर घंटे करीब 20 हजार वर्ग मीटर को करेगी सैनिटाइजेशन

बता दें इस तरह की दस मशीनें पीआई इंडस्ट्रीज ने दिल्ली सरकार को दी हैं। ये एक मशीन दिल्ली में हर घंटे करीब 20 हजार वर्ग मीटर इलाके का सैनिटाइजेशन करेगी। इससें सरकार दिन भर में बड़े पैमाने पर अलग-अलग इलाकों को सैनिटाइज कर सकेगी।

जाने के अंतर्गत किया जा रहा सैनिटाइजेशन

जाने के अंतर्गत किया जा रहा सैनिटाइजेशन

सैनिटाइजेशन अभियान की शुरुआत के बारे में स्थानीय विधायक व दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने बताया कि दिल्ली सरकार राजधानी को कोरोना मुक्त करने की दिशा में काम कर रही है। हाईटेक जापानी मशीनों से रेड व ऑरेंज जोन का सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

60 मशीनों के जरिए करा जा रहा सैनिटाइजेशन

60 मशीनों के जरिए करा जा रहा सैनिटाइजेशन

जल विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ दिल्ली जल बोर्ड की 50 मशीनों को भी सैनिटाइजेशन के काम में लगाया है। सोमवार सुबह से 60 मशीनों के जरिए दिल्ली के रेड जोन और हाई रिस्क जोन का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि दिल्ली में वायरस का खतरा रहने तक ये सैनिटाइजेशन का काम जारी रहेगा।

क्या हैं रेड और आरेंज जोन

क्या हैं रेड और आरेंज जोन

गौरतलब है कि दिल्ली केजरीवाल सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमित उन इलाकों को रेड जोन के तौर पर चिन्हित किया है, जिन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद सील किया गया है। जबकि संक्रमण के नजरिए से संवेदनशील व इनसे जुड़े इलाकों की पहचान ऑरेंज जोन के तौर पर की गई है जिनकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+