Covid 19: देश में ऑक्सीजन की कमी नहीं, हल्के लक्षणों में ना कराएं सिटी-स्कैन: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली, 03 मई। कोरोना से जंग लड़ रहे भारत में अभी करीब 34 लाख सक्रिय मामले हैं और अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है। तो वहीं देश में बीते 24 घंटों के दौरान 3,417 लोगों की मौत खतरनाक वायरस के कारण हुई है, ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार की मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं, जबकि देश के 7 राज्यों में पचास हजार से लेकर एक लाख के बीच मरीज हैं और 17 राज्यों में पचास हजार से कम एक्टिव केस है। तो वहीं देश में 81 फीसदी लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

Recommended Video
इसी के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है, उसे लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है। अगस्त 2020 में भारत में 5,700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन था जो कि अब जो अब 9,000 तक पहुंच गया है। हमनें विदेशों से भी ऑक्सीजन आयात किया है और बहुत जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट के नजदीक ही कोविड सेंटर्स बनाए जांएगे। हर किसी को ऑक्सीजन को मिलेगा, राज्यों को मांग के अनुसार ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है।
हल्के लक्षणों में ना कराएं सिटी-स्कैन: डॉ.गुलेरिया
तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की पीसी में एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया ने भी कहा कि आजकल लोग कोविड के हल्के लक्षणों में भी काफी सिटी स्कैन करा रहे हैं लेकिन मैं ऐसे लोगों से कहना चाहता हूं कि बिना जरूरत वो स्कैन ना कराएं क्योंकि ऐसा करना सुरक्षित नहीं हैं, जब जरूरत हो तभी सिटी स्कैन कराएं क्योंकि बिना वजह रेडिएशन के संपर्क में आने से आप खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं क्योंकि रेडिएशन की वजह से कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, वो अपना पूरा ख्याल रखें और हमेशा डॉक्टर के संपर्क में रहें और उनके निर्देशों का नियमपूर्वक पालन करें। वायरस इंसान से ही इंसान में फैल रहा है इसलिए हर किसी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना बेहद आवश्यक है और यही इलाज भी है।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,68,147 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,99,25,604 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना से 3,417 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 2,18,959 पहुंच गया है, भारत में अब एक्टिव केस 34,13,642 हैं, जबकि 1,62,93,003 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 15,71,98,207 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।












Click it and Unblock the Notifications