मैक्स अस्‍पताल कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे हेल्‍थवर्कर पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा को लेकर कर रहा ये अध्‍ययन

नई दिल्ली। मैक्स अस्पताल ने गुरुवार को कहा कि वह COVID-19 रोगियों की देखभाल करने वालों अपने स्वास्थ्य कर्मियों पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ)प्रोफिलैक्सिस को लेकर अध्‍ययन करने जा रही रही हैं। मैक्स हेल्थकेयर द्वारा किए गए अध्ययन का उद्देश्य मैक्स हेल्थकेयर और रेडिएंट लाइफकेयर में कार्यरत 10,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों से सेरोपीडेमियोलॉजिकल डेटा एकत्र करना और कोरोनोवायरस संक्रमण के लिए प्रोफिलैक्सिस के रूप में एचसीक्यू की प्रभावशीलता का अध्ययन करना है।

corona
बता दें मलेरिया मरीजों को दी जाने वाली हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ)प्रोफिलैक्सिस दवा कोरोना मरीजों पर कारगर साबित हो रही हैं मैक्‍स का उद्देश्‍य बड़े पैमाने पर अस्‍तताल में COVID-19 पॉजिटिव रोगियों की देखभाल करने वाले लोगों सहित स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन प्रोफिलैक्सिस देकर उसके प्रभाव को देखना हैं। स्वास्थ्यकर्मियों पर किए गए अध्‍ययन से ये पता लगाया जाएगा कि दवा के खाने से क्या उनमें कोरोना संक्रमण के खतरे से दूरी रखा जा सकता हैं कि नहीं।
corona
आपको बता दें कोरोना संक्रमण का इलाज करने वाले अब तक कई डाक्‍टर और नर्स और अस्‍पताल में काम करने वाले स्‍वाक्‍थ्‍यकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अगर इस अध्‍ययन के सकारात्मक परिणाम मिलते हैं तो ये अस्‍पतालों में काम करने वाले स्‍वास्‍थ्‍यकमिर्यों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित किया जा सकेगा। इस अध्ययन के परिणामों के आधार पर, मैक्स हेल्थकेयर एचसीक्यू प्रोफिलैक्सिस के यादृच्छिक नियंत्रण अध्ययन का संचालन करने का निर्णय ले सकता है। एंडोक्राइनोलॉजी के प्रधान निदेशक डॉक्टर सुजीत झा ने कहा कि यह केवल शोध इस बीमारी के आगे प्रसार को रोकने में मदद करेगा।
corona
उन्‍होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को इससे बचाने के लिए इस रोग पैटर्न को समझना है।दहमें उम्मीद है कि COVID-19 'के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में यह हमारा छोटा लेकिन महत्वपूर्ण योगदान होगा ये अध्ययन के परिणामों के एक और तीन सप्ताह में प्रकाशित होने की संभावना है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+