तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी बोले- Covid-19 अमीरों की बीमारी है, गरीबों की नहीं

नई दिल्ली। पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस के संक्रमण से एकजुट होकर लड़ रहा है। सरकार, समाजसेवी संगठन और हर वर्ग के लोग संक्रमण के चलते लॉकडाउन की वजह से परेशान लोगों की मदद कर रहा है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इडी पलानीस्वामी का ऐसा बयान सामने आया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। पलानीस्वामी ने कहा कि कोरोना वायरस बीमारी अमीरों की बीमारी है और यह बड़ी चुनौती है। हमारा प्रदेश इस बीमारी को सीमित करने की पूरी कोशिश की है और अब संक्रमित लोगों की संख्या कम हो रही है।

बाहर से लोग इस बीमारी को लेकर आए

बाहर से लोग इस बीमारी को लेकर आए

कोरोना वायरस को अमीरों की बीमारी बताते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि यह बीमारी अमीर लोगों की है, ये लोग दूसरे देश से इस बीमारी को लेकर आए। ये लोग दूसरे देश से इस बीमारी को लेकर आए। इस बीमारी की उत्पत्ति यहां नहीं हुई। बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1267 हो गई है, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई है। आज 25 नए मामले सामने आए हैं। पूरे देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 914 मामले सामने आए और 37 लोगों की मौत हो गई है।

400 से अधिक लोगों की मौत

400 से अधिक लोगों की मौत

स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कोरोना वायरस से निपटने की पूरी कोशिश कर रही हैं। देशभर में वायरस से 414 लोगों की मौत हो गई है, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1489 है।

टेस्ट बढ़ाए गए

टेस्ट बढ़ाए गए

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की राष्ट्रीय पोलियो निगरानी नेटवर्क टीम की सेवाओं का उपयोग करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा निगरानी को और मजबूत करने पर एक कार्य योजना तैयार की गई है। ICMR के डॉ. रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया कि आज तक हमने 2,90,401 लोगों का टेस्ट किया है इनमें से 30,043 लोग जिनका टेस्ट कल हुआ, उसमें 26,331 का टेस्ट ICMR नेटवर्क के 176 लैब में हुआ और 3,712 टेस्ट निजी लैब में हुए जिनकी संख्या 78 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+