देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख के पार,बीते 24 घंटे में 940 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है, क्या आम और क्या खास सभी इस महामारी की चपेट में हैं, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 65 लाख के पार पहुंच गया है, रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 75 हजार 829 नए केस सामने आए हैं, जबकि 940 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : देश में कुल मरीज 65 लाख पार,24 घंटे में 75829 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख के पार

    पिछले 24 घंटे में नए कोरोना केस आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने 65,49,373 हो गई है।जिनमें 9,37,625 ऐक्टिव केस हैं जबकि 55,09,967 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। आईसीएमआर का कहना है कि देश में 3 अक्टूबर तक कोविड-19 के कुल 7,89,92,534 टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 11,42,131 टेस्ट बीते 24 घंटे के दौरान किए गए हैं। बता दें कि अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत कोरोना से होने वाली मौतों में दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गया है।

    कोरोना बीमारी से उबर चुके लोगों को निम्नलिखित गाइडलाइन को मानना चाहिए

    • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नए प्रोटोकॉल में बीमारी से उबर चुके लोगों को च्यवनप्राश खाने, हल्दी का दूध पीने, योग और घूमने की सलाह दी हैं।
    • घर से बाहर निकलते वक्त हमेशा मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।
    • हमेशा गर्म पानी का सेवन करें, बाहर खाने-पीने से बचें।
    • इम्युनिटी बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवाएं लें।
    • आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पालन करें।
    • हल्की या मध्यम एक्सरसाइज करें।
    • रोजाना योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन करें।
    • इलाज करने वाले डॉक्टर ने सांस की एक्सरसाइज जैसे बताई हो वैसे करें।
    • सुबह या शाम वॉक करें और हमेशा डॉक्टर के संपर्क में रहें।
    • संतुलित आहार लें।
    • पर्याप्त नींद लें और आराम करें।
    • धूम्रपान और शराब से परहेज करें।
    • घर पर सेल्फ हेल्थ मॉनिटरिंग करें जैसे कि टेंपरेचर, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि चेक करें।
    • अगर सूखी खांसी या गले में खराश बनी हुई है तो गरारे करें और भाप लें/ इसमें औषधि या मसाले का इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • एलोपैथिक डॉक्टर या आयुष डॉक्टर की बताई दवाई लें।
    • जागरुकता बढ़ाने के लिए कोरोना से ठीक हुए मरीज अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से अपने अनुभव साझा कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+