Covid-19 India:50 दिनों में सबसे कम 1.52 लाख कोरोना केस, मौत का आंकड़ा अभी भी 3 हजार के पार
Covid-19 India: बीते 24 घंटे में 1.52 लाख कोरोना के नए मामले, मौत का आंकड़ा अभी भी 3 हजार के पार
नई दिल्ली, 31 मई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच दैनिक आंकड़ों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं पिछले कुछ दिनों से हर दिन होने वाली मौत की संख्या में भी कमी आई है लेकिन आंकड़ा अभी भी 3 हजार के पार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत में आज (31 मई) 50 दिनों में सबसे कम 1.52 लाख कोरोना मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में एक्टिव केसों की संख्या में 88,416 की कमी आई है। सोमवार (31 मई) को भारत में कोरोना वायरस के 1,52,734 नए मामले सामने आए हैं और 3,128 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 2,38,022 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं।

कोरोना से अब तक 3.29 लाख लोगों की हुई मौत
Recommended Video
देश में कोरोना से अब तक 3,29,100 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 20,26,092 है। वहीं 2,56,92,342 लोग कोरोना से डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,80,47,534 हो गई है।
देश में अब तक 21,31,54,129 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू की गई थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना से ठीक होने की दर यानी रकवरी रेट बढ़कर 91.60 प्रतिशत हो गई है। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 9.04 फीसदी है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.07% है। लगातार 7 दिनों से पॉजिटिविटी रेट 10% से कम है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में अब तक 34,48,66,883 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। वहीं बीते एक दिनों में यानी 30 मई 16,83,135 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications