कोरोना के मामलों में 287 दिन बाद सबसे बड़ी राहत: 24 घंटों में 8865 नए मामले, 11971 मरीज ठीक

नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या घटती जा रही है। आज तो स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी राहतभरी जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 8,865 नए मामले सामने आए, यह संख्या 287 दिनों में सबसे कम है। 135 करोड़ आबादी वाले देश में एक दिन में 10 हजार से कम मरीज मिलना..वाकई महामारी से निपटने में राहत के रूप में देखा जा सकता है।

Recommended Video

    Covid-19 Update India: देश में कोरोनावायरस के 8,865 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी
    COVID 19 India

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भी बताया गया है कि, नए मिल रहे मरीजों की तुलना में कोरोना बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कल ही की बात करें तो देशभर में 11,971 लोग ठीक हुए। वहीं, 197 मौतें हुईं। बहरहाल, सक्रिय केसलोएड 1,30,793 है, जो कि- 525 दिनों में सबसे कम है। इसके अलावा पिछले 43 दिनों के लिए डेली पॉजिटिवटी रेट (0.80%) 2% से कम, वहीं वीकली पॉजिटिवटी रेट(0.97%) पिछले 53 दिनों के लिए 2% से कम आंका गया है।

    COVID 19 India

    यूं तो देश में सक्रिय कोरोना पीड़ितों की तादाद अभी 1 लाख से ज्यादा है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि यहां ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। आज न्यूज एजेंसी ने सरकार के हवाले से बताया कि, पिछले 24 घंटों में सामने आए 8,865 नए मामलों में से अकेले केरल राज्य से 4547 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, 6866 ठीक हुए हैं और वहां 57 मौतें हुईं।

    COVID 19 India

    देशभर में 62,57,74,159 सैंपल्स टेस्ट
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, 15 नवंबर तक देशभर में कोरोनावायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 62,57,74,159 सैंपल्स टेस्ट किए गए, जिनमें 15 नवंबर को टेस्ट किए 11,07,617 सैंपल्स शामिल हैं। राज्यों में रोज मिल रहे मरीजों की बात की जाए तो कल मिजोरम में 611 नए मामले दर्ज़ किए गए। वहीं, सक्रिय मामलों का आंकड़ा 5185 है।

    इसके अलावा असम में कोरोना वायरस के 253 नए मामले सामने आए, 252 रिकवरी और 3 लोग की कोरोना से मौत हुई। अब वहां सक्रिय मामले- 1,807 हैं और कुल मामले- 6,14,166 तक पहुंच गए हैं। जिनमें से कुल रिकवरी- 6,04,960 और कुल मौतें- 6,052 हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में 802 नए ​​मामले सामने आए। 918 मरीज ठीक हुए और 12 मौतें दर्ज की गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+