भारत में मिल रहे अब 8 हजार कोरोना मरीज, 24 घंटे में 236 लोगों की जान गई, देखें पूरे आंकड़े
नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना के पीड़ितों की तादाद अभी 1 लाख से ज्यादा है। हालांकि, बीते 24 घंटों में वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या घटी है। अभी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, कल देशभर में 236 मौतें हुईं। उधर, रोज नए मिल रहे मरीजों का आंकड़ा भी 8 हजार से ज्यादा है। कल संक्रमण के 8,309 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि, ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी बढ़ रही है। कल 9,905 लोग ठीक भी हुए। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1,03,859 है। यह आंकड़ा पिछले 544 दिनों में सबसे कम है।

वैक्सीन की 122 करोड़ खुराकें दी जा चुकीं
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि, भारत में कोरोनावायरस से बचाव के लिए लोगों को अब तक वैक्सीन की 1,22,41,68,929 डोज दी जा चुकी हैं। वहीं, संक्रमण का कुल आंकड़ा 3.4 करोड़ तक पहुंच चुका है। जिसमें से रिकवरी के मामले 34008183 हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 200 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी के साथ अब तक कुल 468790 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, कल पूरे दिन में 42,04,171 लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए। इसी के साथ कुल वैक्सीनेशन 122 करोड़ तक पहुंच गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अकेले केरल राज्य से संक्रमण के 1500 मामले दर्ज किए गए। वहीं, राहत की खबर यह भी है कि, वहां सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। कल केरल में 5691 लोग ठीक भी हुए। मौतों की बात की जाए तो 159 लोगों ने दम तोड़ा। मंत्रालय के ताजा अपडेट्स के अनुसार, अब प्रदेश में 47652 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं, वहीं पूरे देश में 103859 मरीज हैं।
केरल के अलावा कर्नाटक में कोरोना वायरस के कुल मामले 2950542, कुल रिकवरी 28 लाख से ज्यादा, कुल मौतें 38198 और सक्रिय मामले 6860 हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 77 नए मामले सामने आए। 236 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications