भारत में कोरोना: 24 घंटे में मिले 7,974 नए मरीज, 7,948 ठीक हुए, 343 लोगों की जान गई

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस बढ़ने के साथ-साथ ही कोरोनावायरस के पुराने वैरिएंट से भी काफी लोग संक्रमित हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में नए मिलने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कल देश में 7,974 नए मरीज मिले। इसके अलवा 24 घंटे में 7,948 रिकवरी हुईं, वहीं 343 मौतें दर्ज हुईं।

Recommended Video

    Omicron in India: Tamilnadu में मिला पहला केस, 73 हुई Omicron case की संख्या | वनइंडिया हिंदी
     covid cases in india 3rd wave

    देशभर में अब कोरोना के 87,245 सक्रिय मरीज हैं। यह संख्या जरूर घट रही है। वहीं, वैक्सीनेशन का लाभ लेने वालों की तादाद बढ़ रही है। अब तक सरकारी रिकॉर्ड में 1,35,25,36,986 वैक्सीन के डोज लोगों को दिए जा चुके हैं। रोज लाखों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। हालांकि, भारत में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ रही है। अब तक मौत का आंकड़ा 4,76,478 पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी 3,41,54,879 हुई हैं।

     covid cases in india 3rd wave

    कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें देश में इसके कुल मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। चिंता की बात यह है कि, बुधवार को कोरोना का यह नया खतरनाक वैरिएंट पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु भी पहुंच गया। इसी के साथ कुल प्रभावित राज्य 11 हो गए हैं। सरकार का कहना है कि, इनमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि दिसंबर अंत तक ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर हालात साफ हो जाएंगे।

     covid cases in india 3rd wave

    सरकार का कहना है कि, अभी उनकी प्राथमिकता यह है कि वयस्कों में वैक्सीन के दूसरे डोज की कवरेज को बढ़ाया जाए। माना जा रहा है कि, इसमें वे लोग भी शामिल होंगे, जो रिस्क पर हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ​कल तक देशभर में 135 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। 87.5% लोगों को पहला डोज मिल गया है, जबकि 56% लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। देशभर में पिछले 24 घंटे में 60,12,425 डोज दी गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+