19 महीने बाद सबसे बड़ी गिरावट: 24 घंटों में मिले कोरोना के 5784 केस और 7995 मरीज ठीक

नई दिल्‍ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप कम होता जा रहा है। अब यहां 19 महीने बाद कोरोना के मामलों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 5784 नए मामले सामने आए। जबकि, 7995 ठीक हुए और 252 मौतें हुईं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,03,644 जा पहुंची है। जिनमें से अब तक कुल 3,41,38,763 लोग रिकवर हो चुके हैं।

COVID-19 India: 5784 new patients and 7995 recoveries in 24 hours; Total vaccination: 133.8 crore doses

सक्रिय मरीजों की संख्या 90 हजार से कम
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल देशभर में कोरोना के 88,993 सक्रिय मरीज हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि, यह देश के राहत की बात है कि, अब कोरोना वायरस के संक्रमण के सक्रिय मरीजों की तादाद 1 लाख से कम है। पिछले महीने यह 1 लाख से ज्यादा थी। वहीं, देश की कोविड-रिकवरी रेट अब 98.37% है। अब तक कुल 3,40,97,388 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं, रोज मिलने वाले नए मामले देखे जाएं तो ये अभी 5 हजार के ग्राफ से उूपर हैं। यहां विभिन्न राज्यों में रोज सैकड़ों नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं, वहीं हजारों ठीक भी हो रहे हैं।

COVID-19 India: 5784 new patients and 7995 recoveries in 24 hours; Total vaccination: 133.8 crore doses

Recommended Video

    Covid-19 India Update: कोरोना वायरस के 5,784 हजार नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी

    लोगों को वैक्सीन की कितनी खुराकें मिलीं?
    देशभर में लोगों को वैक्सीन की अब तक 1,33,88,12,577 खुराकें दी जा चुकी हैं। जिसमें से कल ही के दिन 66,98,601 खुराकें दी गईं। वहीं, अब तक कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3,41,38,763 पहुंच गया है। जिसमें से कल ही के दिन 7995 लोग डिस्चार्ज किए गए। इसके अलावा कोरोना टेस्ट की बात करें तो देशभर में लाखों लोगों के सेंपल का परीक्षण किया जा रहा है।

    कहां मिल रहे सबसे ज्यादा कोरोना मरीज?
    मरीजों का सबसे ज्यादा पता केरल राज्य में चल रहा है, यह वही राज्य है जहां देश का पहला कोरोना मरीज मिला था। तकरीबन 2 साल बाद भी केरल कोरोना की सर्वाधिक मार झेल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, कल केरल राज्य से कोरोना के 2077 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 203 मौतें हुईं। अब तक यहां 43170 मौतें हो चुकी हैं।
    पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37 नए मामले सामने आए। इस राज्य में कोविड से अब तक करीब 523 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है। वहीं, कुल सक्रिय मामले 2858 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+