भारत में फिर बढ़े कोरोना मरीज, 24 घंटों में 11,466 नए मामले, 460 मौतें, लेकिन सक्रिय मरीज हुए कम
नई दिल्ली। कोविड-वैक्सीनेशन में महारत हासिल करने के बावजूद भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले 10 हजार के ग्राफ से उूपर ही हैं। यहां रोज अब भी 10 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। मरीजों का सबसे ज्यादा पता केरल राज्य में चल रहा है, यह वही राज्य है जहां देश का पहला कोरोना मरीज मिला था। तकरीबन 2 साल बाद भी केरल कोरोना की सर्वाधिक मार झेल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते रोज देशभर में 11,466 नए मरीजों का पता चला, वहीं 460 लोगों की जान गई। इनमें बड़ी संख्या अकेले केरल राज्य से है। जहां कोरोना के रोज 6 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
Recommended Video

राहत की बात यह है कि देशभर में अब सक्रिय कोरोना मरीज डेढ़ लाख के ग्राफ से नीचे आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 264 दिन में सबसे कम है। बीते रोज सक्रिय मरीजों की तादाद 1,39,683 थी।हालांकि, कोरोना से इन दिनों सर्वाधिक प्रभावित केरल की बात करें तो वहां 6409 नए मरीज मिले हैं। कल वहां 47 मौतें भी दर्ज की गईं। 71644 सक्रिय मरीज हैं। साथ ही कुल कोरोना केसेस का आंकड़ा बढ़कर 49,21,312 पहुंच गया है।

लोगों को वैक्सीन की कितनी खुराकें मिलीं?
देशभर में लोगों को वैक्सीन की अब तक 1,09,63,59,208 खुराकें दी जा चुकी हैं। जिसमें से कल ही के दिन 52,69,137 खुराकें दी गईं। वहीं, अब तक कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 33787047 पहुंच गया है। जिसमें से कल ही के दिन 11961 लोग डिस्चार्ज किए गए। सरकार का दावा है कि, रिवकरी रेट बढ़ा है और अब यह 98.25% है।












Click it and Unblock the Notifications