भारत में कोरोना: 24 घंटे में 11,106 नए मरीज मिले, 459 लोगों ने दम तोड़ा, वैक्सीन के 72 लाख डोज दिए

नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना के पीड़ितों की तादाद अभी 1 लाख से ज्यादा है। वहीं, बीते 24 घंटों में वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्‍या भी बढ़ी है। अभी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, कल देशभर में 459 मौतें हुईं। उधर, रोज नए मिल रहे मरीजों का आंकड़ा भी फिर 10 हजार से ज्‍यादा हो गया है। कल संक्रमण के 11,106 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि, ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी बढ़ रही है। कल 12,789 लोग ठीक भी हुए।

Recommended Video

    Covid-19 Update India: देश में कोरोना वायरस के 11,106 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी
    COVID 19 India

    स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अकेले केरल राज्‍य से संक्रमण के 6111 मामले दर्ज किए गए। वहीं, राहत की खबर यह भी है कि, वहां सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। कल केरल में 7202 लोग ठीक भी हुए। मौतों की बात की जाए तो 51 लोगों ने दम तोड़ा। मंत्रालय के ताजा अपडेट्स के अनुसार, अब देशभर में कोरोना के सक्रिय मरीज 1,26,620 मरीज हैं।

    COVID 19 India

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि, भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण का कुल आंकड़ा 33897921 तक पहुंच चुका है। जिसमें से रिकवरी के मामले 33897921 हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 400 से ज्‍यादा लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी के साथ अब तक कुल 465082 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, कल पूरे दिन में 72,94,864 लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए। इसी के साथ कुल वैक्सीनेशन 1,15,23,49,358 तक पहुंच गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+