भारत में कोरोना: 10,549 नए कोरोना मरीज मिले, 1 दिन में 15.7% की बढ़ोतरी, 488 लोगों ने दम तोड़ा

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले आए दिन घट-बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 10,549 मामले दर्ज किए, जो कल की तुलना में 15.7 प्रतिशत ज्‍यादा हैं। इसी के साथ संक्रमण के कुल मामले अब तक 3,45,55,431 पर पहुंच गए हैं। जिनमें से 3,39,77,830 रिकवरी हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 9,868 रिकवरी हुईं। वहीं, अब सक्रिय मामले 1,10,133 हैं। बताया जा रहा है कि, पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 193 की वृद्धि हुई है।

Recommended Video

    COVID-19 India Update: कोरोनावायरस के 10 हजार नए केस, जानें कोविड अपडेट | Oneindia Hindi
    COVID 19 India: 10,549 new patients and 9,868 recoveries in 24 hours

    राहत की बात यह है कि, भारत में कोविड-पेशेंट का रिकवरी रेट अब 98.33 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सभी राज्यों में, केरल में बीते रोज सबसे अधिक 5,987 मामले दर्ज किए गए, उसके बाद महाराष्ट्र में 848 मामले, पश्चिम बंगाल में 758 मामले, तमिलनाडु में 739 मामले और मिजोरम में 444 मामले दर्ज किए गए। इन पांच राज्यों में शुक्रवार को दर्ज किए गए दैनिक नए मामलों का 83.2 प्रतिशत हिस्सा था, जिसमें अकेला केरल 56.75 प्रतिशत ताजा संक्रमणों के लिए जिम्मेदार था।

    मौतों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में, 488 लोगों ने कोविड-19 के कारण दम तोड़ दिया, जिससे कुल मृत्यु संख्या बढ़कर 4,67,468 हो गई। पिछली बार यह इससे अधिक 13 नवंबर, 2021 यानी 13 दिन पहले था, जब भारत में 555 लोगों की मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि, देश में कल हुई कुल मौतों में से सबसे अधिक केरल (384) में हताहत हुए, इसके बाद महाराष्ट्र में 50 मौतें हुईं।

    COVID 19 India: 10,549 new patients and 9,868 recoveries in 24 hours

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पिछले दिन 11,81,246 कोरोना टेस्‍ट किए। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में वैक्‍सीन की कुल 83,88,824 खुराकें दी गईं, जिससे कुल संख्या 1,20,27,03,659 हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+