INDIA: घटे कोरोना मरीज, 24 घंटों में 10229 मिले, सक्रिय मामले भी 523 दिन बाद सबसे कम

नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना के पीड़ितों की तादाद अभी 1 लाख से ज्यादा है। हालांकि, ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। रोज नए मिल रहे मरीजों का आंकड़ा लगभग 10 हजार है। पिछले 3 दिनों में नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 10,229 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राहत की खबर यह भी है कि, देश में सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। अब देशभर में कोरोना के सक्रिय मरीज 1,34,096 मरीज हैं। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या नए मिलने वाले मरीजों की तुलना में ज्यादा हुई है। बीते रोज 11,926 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इसे राहत के तौर पर लिया जा सकता है।

Recommended Video

    Covid-19 Update India: देश में कोरोनावायरस के 10,229 नए केस दर्ज, जानें पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    news

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 125 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी के साथ अब तक कुल 4,63,655 मौतें हो चुकी हैं। कोरोना के संक्रमण के कुल मामले देखे जाएं तो यह आंकड़ा 3,44,47,536 पहुंच चुका है, जिनमें से कुल 3,38,49,785 मरीजों की रिकवरी हो चुकी है। वहीं, कल पूरे दिन में 50 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए। इसी के साथ कुल वैक्सीनेशन 1,12,34,30,478 तक पहुंच गया।

    news

    राज्यों में कोरोना का असर
    कोरोना से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5,848 नए मामले आए। 7,228 रिकवरी और 46 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं, सक्रिय मामले 67,185 और कुल रिकवरी 49,57,509 दर्ज की गईं। अब तक वहां कुल मौतें 35,750 हो चुकी हैं। केरल के पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की बात करें तो वहां 24 घंटे में कोरोना वायरस के 805 नए ​मामले सामने आए। 929 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और 11 लोगों की कोरोना से मौत हुई। बहरहाल, वहां सक्रिय मामलों की संख्या 9,616 है।

    पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिज़ोरम में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 171 नए मामले सामने आए हैं और वहां कोरोना से 2 लोगों की मौत भी हुई। अब तक कुल मामले 1,28,775, सक्रिय मामले 5,424 हैं। वहीं, कुल डिस्चार्ज 1,22,889 और कुल मौतें 462 दर्ज की गई हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की बात करें, तो वहां पिछले 24 घंटे में 56 नए मामले सामने आए, 60 लोग डिस्चार्ज हुए और 3 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,093 है।

    राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 36 नए मामले सामने आए, 47 रिकवरी और कोरोना से 1 की मौत हुई है। अब तक कुल मामले 14,40,424 पहुंच गए हैं। वहीं, कुल डिस्चार्ज 14,14,981 और कुल कुल मौतें 25,094 हो चुकी हैं। फिलहाल सक्रिय मामले 349 हैं।

    मुंबई की बात करें तो मुंबई में कोरोना वायरस के आज 265 नए मामले सामने आए, 259 रिकवरी हुईं और 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं, कुल मामले 7,59,593, सक्रिय मामले 2,823, कुल रिकवरी 7,37,930 और कुल मौतें 16,292 हो चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+