देश में कोरोना रिकवरी दर 63.13 प्रतिशत, एक दिन में रिकॉर्ड 28,472 मरीज ठीक हुए

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 37,724 नये मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,92,915 हो गयी। राहत की बात ये है कि देश में रिकवरी दर बढ़कर 63.12 प्रतिशत हो गई है। अब तक 7,53,050 लोग ठीक हुए हैं जो एक्टिव मामलों की संख्या 4,11,133 से लगभग दोगुने हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल एक दिन में सर्वाधिक 28,472 मरीज ठीक हुए।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 37,724 नए केस, कुल आकंड़ा 12 लाख के करीब | वनइंडिया हिंदी
    covid 19 Highest recoveries in 24 hours 28472 patients discharged Recovery Rate crosses 63%

    देश के 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर से अधिक दर्ज की गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी कि 21 जुलाई को रिकॉर्ड 28,472 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार देश में 4,11,133 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और अभी तक 7,53,049 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

    दिल्ली के बाद लद्दाख में कोरोना रिकवरी दर 84.31 प्रतिशत, तेलंगाना में 78.37 प्रतिशत, हरियाणा में 76.29 प्रतिशत, अंडमान निकोबार में 75 प्रतिशत, राजस्थान में 72.50 प्रतिशत, गुजरात में 72.30 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 71.81 प्रतिशत, असम में 71.05 प्रतिशत, ओडिशा में 70.96 प्रतिशत, तमिलनाडु में 70.12 प्रतिशत, मणिपुर में 69.48 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 68.97 प्रतिशत, उत्तराखंड में 67.99 प्रतिशत, पंजाब में 67.86 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 67.47 प्रतिशत, दादर नगर हवेली एवं दमन दीव में 65.67 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 64.72 प्रतिशत तथा बिहार में 64.95 प्रतिशत है।

    मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी किए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 648 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 28,732 हो गई। जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 37,724 नये मामले सामने आये। देश में लगातार सातवें दिन कोविड-19 के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। भारत दुनिया में कोविड-19 से तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात से सामने आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+