बेंगलुरु में लगाया गया 14 से 22 जुलाई तक सख्‍त लॉकडाउन, जानें क्या खुला रहेगा, क्या रहेगा बंद

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बेंगलुरु में लगाया गया 14 से 22 जुलाई तक कंप्लीट लॉकडाउन

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने के कारण यहां प्रदेश सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। बेंगलुरु और उससे जुड़े हुए शहरी एवं ग्रामीण जिलों में कोविड 19 के प्रसार के कारण गंभीर होती परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने 1 हफ्ते के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। यह लॉकडाउन 14 जुलाई यानी मंगलवार को रात 8 बजे से लागू होगा और जो कि 22 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। लॉकडाउन बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण दोनों ही जिलों में 14 जुलाई, दिन मंगलवार से शुरू होकर 22 जुलाई दिन, गुरुवार को सवेरे 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान केवल आवश्‍यक सेवाओं की छूट रहेगी।

लॉकडाउन के दौरान आवश्‍यक सेवाओं के अलावा परीक्षाओं के लिए मिलेगी छूट

लॉकडाउन के दौरान आवश्‍यक सेवाओं के अलावा परीक्षाओं के लिए मिलेगी छूट

कर्नाटक मुख्यमंत्री कर्यालय (CMO) ने कहा कि बेंगलुरू शहरी और ग्रामीण जिलो में 14 जुलाई जुलाई की रात 8 बजे से 22 जुलाई की सुबह 5 बजे तक यह लागू रहेगा। हालांकि आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ सेड्यूल की गई परीक्षाओं के कारण शहर व आस-पास के ग्रामीण जिलों को अनुमति दी जाएगी।

लॉकडाउन में रहेगी इन सुविधाओं में छूट

लॉकडाउन में रहेगी इन सुविधाओं में छूट

राज्य सरकार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अस्पताल, किराने के दुकान, फल, सब्जी की दुकानें और मेडिकल स्टोर्स खुले रहेंगे। साथ ही स्नातकोत्तर की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इससे पहले आज राजस्व मंत्री आर. अशोक ने बताया था कि शहर में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए नए सिरे से लॉकडाउन लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है।

शुक्रवार को अचानक 2,313 नए कोरोना मामले सामने आए

शुक्रवार को अचानक 2,313 नए कोरोना मामले सामने आए

बता दें पिछले जुलाई माह में बेंगलुरु समेत कर्नाटक में कोरोना का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ा हैं। अब तक कर्नाटक में 33,418 लोग कोरोना का शिकार हो चुके है और कुल 543 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने बताया कि शहर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के मद्देनजर बेंगलुरू में लॉकडाउन लागू करना अनिवार्य हो गया था। बता दें बीते शुक्रवार को बेंगलुरु में कोरोना पॉजिटिव के मामालों ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। पिछले 24 घंटों में यहां कुल 2,313 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़ने के कारण प्रदेश ने ये सख्‍त फैसला लेते हुए बेंगलुरु के ग्रामीण और शहरी सभी जिलों में लगभग एक सप्‍ताह का लॉकडाउन करने का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+