COVID-19: सीएम शिवराज की अपील, CM रिलीफ फंड में सैलरी का 30% हिस्सा डोनेट करें विधायक
भोपाल। कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों से सीएम रिलीफ फंड में अपने सैलरी का 30 फीसदी हिस्सा दान करने की अपील की है। सीएम शिवराज ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राज्य के विधायकों से अगली तीन महीने तक आर्थिक सहायता का आग्रह किया है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से भी सीएम रिलीफ फंड में ज्यादा से ज्यादा दान करने की अपील की है। बता दें कि गत शनिवार सीएम शिवराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही वह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हैं।

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर मंत्रियों से बात की, इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस लड़ाई के लिए नई रणनीति तैयार की। सीएम ने मंत्रियों, विधायकों और लोगों से अपील की है कि वह कोरोना से लड़ाई में सरकार की आर्थिक मदद करें। सीएम ने मंत्रियों से बात करते हुए कहा, यदि आप सब सहमता हैं तो हम सब COVID19 से लड़ने के लिए CM राहत कोष में अपने वेतन का 30 प्रतिशत योगदान करेंगे।
सीएम ने आगे कहा, जुलाई, अगस्त, सितम्बर या अक्टूबर जब तक हम कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग जीत नहीं जाते हम तब तक ऐसा ही करते रहेंगे। गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके मद्देनज़र भोपाल में 10 दिन तक (4 अगस्त) पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान भोपाल के न्यू मार्केट क्षेत्र की सभी दुकानें बंद दिखी। इस दौरान पुलिस वाहनों की जांच करते हुए दिखे।
बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक 30,134 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 843 लोगों की मौत हुई है। राज्य में महामारी से 20,934 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55,079 मामले सामने आए हैं और 779 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 16,38,871 हो गई है, जिसमें 5,45,318 सक्रिय मामले हैं और 10,57,806 ठीक या डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। देश में महामारी से कुल 35,747 मौतें हुई हैं।
यह भी पढ़ें: AIBE 2020: कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुई ऑल इंडिया बार परीक्षा, यहां जानिए पूरी डिटेल
-
MP Board Result 2026: मार्कशीट पर नहीं दर्ज होगा सप्लीमेंट्री, नई शिक्षा नीति के तहत बदल गया दशकों पुराना नियम -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications