COVID 19 Cases Updates: देश में कोरोना के एक्टिव केस 7,383 पहुंचा, जानें केरल से दिल्ली तक कहां कैसा है हाल

COVID 19 Cases Updates: देश भर में कोरोना वायरस के केसों और मौतों की संख्या में शनिवार को वृद्धि देखने को मिली है। कोरोना के नए वैरिएंट के आने के बाद रविवार दोपहर 12 बजे तक पिछले 24 घंटे में 10 नई मौत दर्ज की गई है। एक्टिव केस की संख्या भी 7,383 तक पहुंच गई है। नए वैरिएंट से एक दिन में होने वाली सबसे ज्यादा मौतें भी पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड की गई हैं। हालांकि, मृतकों को पहले से भी कुछ गंभीर बीमारियां थी। कोरोना मरीजों की सबसे ज्यादा मौत केरल और फिर दिल्ली में रिकॉर्ड की गई है। केरल में 5, दिल्ली में 3 और महाराष्ट्र में 2 मरीज की मौत हुई है। जनवरी से अब तक कोरोना से 97 मरीजों की जान गई है।

COVID 19 Cases: राजस्थान, बंगाल और केरल में अलर्ट जारी

COVID 19 Cases Updates

यह भी पढ़ें: Coronavirus LIVE Updates: कोरोना का खतरा बरकरार, दिल्ली-केरल में हालात गंभीर, 7,383 हुई एक्टिव केस की संख्या

COVID 19 Cases राज्यवार स्थिति

महाराष्ट्र: राज्य में शनिवार को कोरोना के 53 नए केस मिले। पिछले 24 घंटों में 2 मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि, दोनों ही मरीज पहले से कुछ गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कोविड के 238 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं, लेकिन पिछले 24 घंटे में कोई नया केस नहीं आया है।

केरल: केरल में कोविड के एक्टिव केस पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। अकेल प्रदेश में 2007 एक्टिव केस हैं। शनिवार को कोराना से 5 लोगों की मौत हुई है, लेकिन इन सभी मरीजों को कई और गंभीर बीमारियां भी थीं।

दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 682 तक पहुंच गए हैं। दिल्ली में सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। पर्याप्त बेड, सिलेंडर जैसी जरूरी चीजों का इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में कोरोना से कैसे हुई तीसरी मौत, 52 वर्षीय महिला की इंदौर में इलाज के दौरान गई जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+