ओडिशा में कोरोना की रफ्तार तेज, संक्रमण की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे शुरू करेगी नवीन सरकार
ओडिशा समेत देश भर में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामले दो गुने दर्ज किए गए।
भुवनेश्वर, 17 जून : ओडिशा समेत देश भर में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामले दो गुने दर्ज किए गए। बुधवार को 22 नए मामले सामने आए थे। वहीं, गुरुवार को 41 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद ओडिशा सरकार ने 21 जून से कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, ताजा मामले चार से आठ जिलों में दर्ज किए गए हैं। खुर्दा और भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) क्षेत्र में 22 मामले दर्ज किए हैं। खंडगिरी से पांच और श्यामपुर में चार मामले सामने आए। एक वरिष्ठ नागरिक को छोड़कर, बाकी 17 संक्रमितों की उम्र 16 से 52 के बीच है।
एहतियात बरतने के दिए निर्देश
राजधानी में बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर लोगों से जल्द से जल्द एहतियात बरतने की अपील की है। भुवनेश्वर के अलावा कटक में भी मामले बढ़ रहे हैं। सिल्वर सिटी में पांच मामले दर्ज किए गए। इसके बाद सुंदरगढ़ और संबलपुर में दो-दो मामले सामने आए, जिसमें सक्रिय मामले 177 हो गए।












Click it and Unblock the Notifications