BSF के 13 और जवान कोरोना पॉजिटिव, अब तक 67 संक्रमित 

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनियाभर में अब तक कोरोना से 33 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं अब तक दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कोरोना के मामले बढ़कर 46433 हो गए हैं तो वहीं अब तक 12726 लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब तक 1568 लोगों की जान गई है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 3900 नए केस और 195 लोगों की मौत एक दिन में हुई है।

BSF के 13 और जवान कोरोना पॉजिटिव, अब तक 67 संक्रमित

तो वहीं कोरोना की चपेट अब सेना के जवान भी आ गए हैं, प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के कुल 67 जवानों को कोरोना ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 13 और जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इससे पहले रविवार को त्रिपुरा में ही बीएसएफ के 12 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तो वहीं शनिवार को भी 2 जवानों को कोरोना निकला था वहीं इससे पहले दिल्‍ली में बीएसएफ के 41 जवान संक्रमित पाए गए थे।

बीएसएफ जवान की इलाज के दौरान मौत

Recommended Video

    Coronavirus India: Delhi के Army Hospital में 24 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी

    तो वहीं भिवानी के कोरोना आशंकित बीएसएफ जवान की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत होने से हड़कंप मच गया। जवान का रविवार को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था और अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। गौरतलब है कि भारत में कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 12,974 है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 548 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में कोरोना संक्रमण के 5428 मामले सामने आए हैं और 290 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में 4549, मध्य प्रदेश में 2846, राजस्थान में 2886, और तमिलनाडु में 3023 मामले सामने आ चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+