Covid-19: भारत में घटने लगे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में 6660 मरीज, 9 हजार से अधिक लोग हुए ठीक
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 6660 मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 9,213 लोग स्वस्थ भी हुए।

Covid Update In India: देश में कोरोना महामारी को लेकर राहत की खबर सामने आ रही है। दरअसल, आज लगातार तीसरे दिन कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। स्वासथ्य मंत्रालय के मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 6,660 मामले सामने आए हैं और 15 लोगों की मौत हो गई।
इस दौरान 9,213 लोग इस महामारी से ठीक हुए। सक्रिय मामलों की बात करें तो यह 63, 380 पहुंच गई है। दैनिक संक्रमण दर 3.52% बताई गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 5.42% है।
पिछले पांच दिनों के कोरोना आंकड़े (Corona Cases In India)
24 अप्रैल को 7,178 मामले, 23 अप्रैल को 10,112 मामले, जबकि 22 अप्रैल को 12,193 मामले, 21 अप्रैल को 11,692 केस, 20 अप्रैल को 12,591 केस और 19 अप्रैल 10,542 कोविड-19 केस पाए गए।
सोमवार को आए थे कोरोना के 7,178 मामले
बता दें कि सोमवार को देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 7,178 मामले सामने आए थे। इस दौरान 16 लोगों की मौत हुई थी। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 4.48 करोड़ तक पहुंच गई है।
दिल्ली में भी घटे कोरोना के मामले (Corona Cases In Delhi)
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 689 नए मामले दर्ज हुए हैं। जबकि इस दौरान तीन कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई। बीते 14 दिनों में सोमवार को दिल्ली में सबसे कम कोरोना केस दर्ज हुए हैं। वहीं दिल्ली में सोमवार (24 अप्रैल) को कोरोना संक्रमण दर 29 फीसदी से ज्यादा रहा।
महाराष्ट्र में भी तेजी से घट रहे कोरोना के मामले
महाराष्ट्र में सोमवार को पिछले दिन के मुकाबले लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के 226 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,62,120 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। राज्य में सोमवार को नये मामले सामने आने के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,776 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications