COVID-19 Cases in India : भारत में लगातार तीसरे दिन घटे कोरोना केस, 24 घंटे में 428 नए मरीज, 2 की मौत

COVID-19 Cases in India: भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट के मामलों में कमी से राहत की खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, लगातार तीसरे दिन कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 428 नए केस सामने आए, जबकि सक्रिय मामले घटकर 6,836 हो गए हैं। इस दौरान 2 मरीजों की मौत भी हुई है।

सोमवार, 16 जून को 119 मामलों की कमी के बाद, मंगलवार (17 जून) को केरल में सबसे ज्यादा 261 केस कम हुए। गुजरात में 185, दिल्ली में 94, महाराष्ट्र में 28, आंध्र प्रदेश में 18, सिक्किम में 13, असम में 3, और तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ़ व गोवा में 1-1 मामले घटे। आइए जानते हैं कहां-कितने एक्टिव केस?

COVID-19 cases in India

  • केरल: 1,659
  • गुजरात: 1,248
  • कर्नाटक: 696
  • दिल्ली: 555
  • महाराष्ट्र: 512
  • उत्तर प्रदेश: 278
  • राजस्थान: 251
  • तमिलनाडु: 222
  • हरियाणा: 103

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौतों के मामले में केरल अव्वल

आपको बता दें कि 1 जनवरी से 17 जून के बीच कोरोना से अब तक 109 लोगों की जान गई है। इसमें, सबसे आगे राज्य केरल है। यहां अब तक 35 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। वहीं, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र 29 मौतों के साथ है। तीसरे नंबर पर दिल्ली 12 मौतों के साथ है। चौथे नंबर पर 11 मौतों के साथ कर्नाटक है।

ये भी पढ़ें- Coronavirus in India LIVE Updates: देश में एक्टिव केस घटकर 6,836 हुए, 24 घंटे में एक मौत दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+