कोरोना का तांडव जारी, मरीजों का आंकड़ा 21 लाख के पार, 24 घंटे में 64,399 नए केस और 861 मौतें
नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना का तांडव जारी है, भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 21 लाख को पार कर गई है, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 21,53,011 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 6,28,747 केस ऐक्टिव हैं जबकि 14,80,885 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से अबतक 43,379 लोगों की मौत हो चुकी है।बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 64, 399 नए केस सामने आए और 861 लोगों की मौत हुई। आपको बता दें कि यह एक दिन में कोरोना मामलों सें अबतक की सबसे बड़ी उछाल है।
Recommended Video

मालूम हो कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है, इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि भले ही कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन बनाने की होड़ तेज हो गई है, लेकिन कोरोना वायरस से निपटने में अभी तक कोई 'रामबाण' समाधान सामने नहीं आया है और ना ही ऐसी अभी कोई उम्मीद की जा सकती है, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडोनोम गेब्रिएसस ने कहा कि भारत जैसे देशों में ट्रांसमिशन रेट बहुत ज्यादा है और अभी उन्हें काफी लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए।
कोरोना वायरस के साथ 'जीना सीखना होगा'
आपको बता दें कि इससे WHO प्रमुख ने कहा था कि अब दुनिया को करोना वायरस के साथ 'जीना सीखना होगा', अगर युवागण ये समझ रहे हैं कि उन्हें वायरस से खतरा नहीं तो ऐसा सोचना उनका सरासर गलत है कि क्योंकि युवाओं की न तो सिर्फ कोरोना संक्रमण से मौत हो सकती है, WHO ने कहा कि शायद अब कोरोना कभी ही खत्म हो क्योंकि कोरोना एक नया वायरस है, जो कि हर वक्त ये अलग तरह से बर्ताव करता है, ऐसे में इसको रोकने के लिए किसी भी नतीजे पर अभी नहीं पहुंचा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications