COVID-19: अंकल ऋषि के बाद इटली की तबाही देखकर दुखी हुईं करीना कपूर, लोगों के लिए मांगी दुआ

मुंबई। चीन से फैले कोरोना वायरस ने वहां के बाद इटली में सबसे ज्यादा आतंक फैलाया है, वहां की सरकार अपने तरीके इस महामारी से निपटने में लगी हैं, इटली में इस समय स्थिति सबसे ज्यादा भयावाह है। इटली में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से पीड़ित हो चुके हैं और 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के चलते इटली में मची तबाही

कोरोना के चलते इटली में मची तबाही

ये हालत तब है जब इटली को दुनिया के सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का दर्जा हासिल है , इटली की इस दशा को देखकर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर बहुत ज्यादा दुखी हो गई हैं।

इटली की तबाही देखकर दुखी हुईं करीना कपूर

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में अपनी और अपने पति सैफ की एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वो दोनों रोम के आइकॉनिक एंपी थियेटर के सामने खड़े होकर पोज दे रहे हैं, करीना ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, एमोरे इटली, मैं और मेरा प्यार आपके लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। करीना की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अंकल ऋषि कपूर ने भी किया था इटली का वीडियो शेयर

अंकल ऋषि कपूर ने भी किया था इटली का वीडियो शेयर

मालूम हो कि करीना से पहले उनके अंकल और सुपरस्टार ऋषि कपूर ने भी इटली का एक वीडियो शेयर किया था और वहां के लोगों से अनुशासन सीखने की बात कही थी, दरअसल उस वीडियो में लॉकडाउन के दौरान के एक आदमी सड़क पर टहलता नजर आया, उसको देखते ही वहां की पुलिस आती है और उसे किक मारकर गिरा देती है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लेती है। इस video के साथ ऋषि कपूर ने लिखा, 'हमें ऐसे ही अनुशासन की जरूरत है।'

कोरोना वायरस से बचने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल

कोरोना वायरस से बचने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल

  • कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
  • हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
  • जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं। अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
  • अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+