COVID-19 Active Cases India 2025: भारत में कोरोना से 12 की मौत, एक्टिव केस हुए 1083, केरल में मचा हाहाकार!
COVID-19 Active Cases India 2025: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। आंकड़े छोटे भले हों, लेकिन जो तेजी से सामने आ रहे हैं, वो संकेत साफ दे रहे हैं कि सावधानी अब भी जरूरी है। अब तक कोरोना 12 लोगों की मौत की वजह बन चुका है। वहीं, एक्टिव केस 1083 तक पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि केरल एक बार फिर से कोविड मामलों में टॉप पर है, जहां 430 एक्टिव केस हैं।
इसके बाद नंबर महाराष्ट्र (208) का है, कर्नाटक (80), और दिल्ली (104) जैसे राज्य हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी मामलों में हल्की तेजी देखी जा रही है। यहां अब तक कुल 30 एक्टिव केस हैं।

मौतें 12 तक पहुंची, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में
अब तक कोरोना से 12 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 5 केवल महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके अलावा राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी मौत के मामले सामने आए हैं। यूपी में फिरोजाबाद के 78 साल के बुजुर्ग की मौत से राज्य में नई लहर की पहली पुष्टि हुई।
बिहार में तेजी से फैल रहा संक्रमण
पटना में पिछले 24 घंटे में 6 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिनमें एक महिला डॉक्टर और दो नर्स शामिल हैं। सभी को सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षण थे। इनमें से 3 को अस्पताल में भर्ती किया गया है और बाकी होम आइसोलेशन में हैं।
दिल्ली सरकार का दावा: हालात काबू में हैं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 'कोविड अब वैसा खतरा नहीं रहा, यह एक सामान्य वायरल की तरह है। घबराने की जरूरत नहीं, बस सावधानी जरूरी है।' अस्पतालों को ऑक्सीजन, बेड और दवा की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना के 4 नए वैरिएंट सामने आए
ICMR के अनुसार, LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट भारत में एक्टिव हैं। इनमें से JN.1 सबसे ज्यादा फैलने वाला वैरिएंट है, जो इम्युनिटी को चकमा देकर संक्रमित करता है।
कितना खतरनाक है JN.1?
इसमें करीब 30 म्यूटेशन पाए गए हैं, जो इसे पुराने वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा संक्रामक बनाते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादातर लोगों को वैक्सीन और संक्रमण से कुछ हद तक सुरक्षा है, इसलिए गंभीरता की आशंका कम है।
JN.1 वैरिएंट के लक्षण
- सिरदर्द
- सूखी खांसी
- हल्का बुखार
- गले में खराश
- बदन दर्द
- कभी-कभी दस्त या उल्टी
भले ही आंकड़े कम लगें, लेकिन सावधानी और सतर्कता की जरूरत बनी हुई है। JN.1 जैसे वैरिएंट्स भले ही जानलेवा न हों, लेकिन कमजोर इम्युनिटी वालों के लिए परेशानी बन सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें और लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications