Covid-19: इन दो वैक्सीन के ट्रायल की मिली इजाजत, वैज्ञानिक बोले- ये कोरोना के अंत की शुरुआत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के इलाज के लिए वैज्ञानिक लगातार इसकी दवा बनाने को लेकर शोध कर रहे हैं। इस बीच वैज्ञानिकों ने कोरोना के खात्मे के शुरुआत का दावा किया है। कोविड-19 के वैक्सीन की रेस में COVAXIN और ZyCov-D को काफी अहम माना जा रहा है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इस टीके के मानव परीक्षण की अनुमति दे दी है। जिसके बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इन दोनों ही टीकों के टेस्ट के साथ ही कोरोना के अंत की शुरुआत होने जा रही है। विज्ञान एवं तकनीक मंत्रालय के वैज्ञानिक द्वारा छपे एक लेख में इस बात का दावा किया गया है।

कोरोना के अंत की शुरुआत

कोरोना के अंत की शुरुआत

लेख में कहा गया है कि अब सीडीएससीओ ने इस वैक्सीन के मानव परीक्षण की अनुमति दे दी है, लिहाजा यह कोरोना के अंत की शुरुआत है। बता दें कि पिछले वर्षों में भारत वैक्सीन बनाने के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में सामने आया है। भारत के निर्मातकों ने यूनिसेफ की कुल वैक्सीन की जरूरत का 60 फीसदी आपूर्ति की है, जोकि अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है। आर्टिकल में कहा गया है कि संभव है कि इस वैक्सीन को दुनिया में कहीं भी तैयार किया जा सकता है, लेकिन बिना भारतीय निर्माताओं के इस वैक्सीन को जरूरत और मांग के अनुसार तैयार नहीं किया जा सकता है।

कैडिला को भी मिली इजाजत

कैडिला को भी मिली इजाजत

बता दें कि जायडस कैडिला नाम की दवा बनाने वाली कंपनी को मेक्सिको की सरकार के कोफेप्रिस ने Desidustat के टेस्ट की अनुमति दे दी है। यह दवा कोरोना के इलाज के लिए कंपनी की सबसे अहम दवा है, जिसका कंपनी की ओर से दावा किया गया है। मेक्सिको के मोंटेरी में कोविड-19 के इलाज के लिए Desidustat को अवांत सैंटे रिसर्च सेंटर में क्लीनिकली विकसित किया गया है।अब कंपनी की ओर से फेजृ2हबी, मल्टिसेंटर, ओपेन लेबल, रैंडमाइज्ड, कंप्रेटर कंट्रोल शोध किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह दवा कितनी कारगर है। इस दवा को कोरोना से संक्रमित मरीजों पर टेस्ट किया जाएगा। इस अध्ययन के तहत Desidustat की 100एमजी की टैबलेट मरीज को दी जाएगी और फिर मरीज पर 14 दिन तक नजर रखी जाएगी।

भारत में लगातार बढ़ रहे मामले

भारत में लगातार बढ़ रहे मामले

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसमे कमी होने का नाम नहीं ले रही है। अब कुल मामलों की संख्या 7 लाख के करीब हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 24,248 नए मामले सामने आए हैं और 425 लोगों की मौत हुई हैं। देश में अब कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,97,413 हो गई है, जिसमें 2,53,287 सक्रिय मामले, 4,24,433 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 19,693 मौतें शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 5 जुलाई तक कुल 99,69,662 सैंपल का टेस्ट किया गया है, जिनमें से 1,80,596 सैंपल का टेस्ट रविवार को किया गया है। वहीं सरकार के अनुसार, कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 4,09,082 हो गई है, जिससे देश में कोविड-19 का रिकवरी रेट 60.77% हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+