अपने ही चचेरे भाई को मौत के घाट उतारा, कटा हुआ सिर लेकर पहुंचा पुलिस स्टेशन
नई दिल्ली। ओडिशा के संबलपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला अईठापाली थाना अंतर्गत भालुपाली गांव के तिलेइमाल का है। जहां पारिवारिक दुश्मनी के चलते व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई का गला काटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सोमवार को आधी रात उज्जवल मुंडा ने अपने चचेरे भाई सत्यनारायण मुंडा का गला दिया। यही नहीं हत्या के बाद आरोपी उज्जवल सत्यनारायण का कटा हुआ सिर लेकर अईठापाली थाने पहुंचा और उसने यहां पर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

चचेरे भाई का विवाद
मिली जानकारी के अनुसार आरोपित उज्जवल और सत्यनारायण चचेरे भाई थे। दोनों के बीच काफी साल से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच उज्जवल ने धारदार हथियार से सत्यनारायण का गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया था। यह हत्या उस वक्त की गई जब सोमवार की रात भीषण गर्मी से परेशान सत्यनारायण मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। इसी वक्त उज्जवल यहां पहुंचा और उसने सत्यनारायण का गला धड़ से अलग कर दिया।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
मंगलवार की सुबह जब सत्यनारायण की पत्नी और बेटी घर से बाहर निकले तो शव देखकर चीख पड़े। उन्होंने गांव के लोगों को बुलाया, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर संबलपुर एसपी संजीव अरोड़ा, एसडीपीओ भवानी शंकर उदगाता, अईठापाली थाने के इंचार्ज चिंतामणि प्रधान यहां पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूतों को इकट्ठा किया। लेकिन इश घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी उज्जवल सत्यनारायण का कटा हुआ सिर लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

पहले भी सामने आया था इस तरह का मामला
बता दें कि 25 दिसंबर 2006 में भी इसी तरह का बर्बर मामला सामने आया था। उस वक्त भी खेतराजपुर थाना के अतर्गत दुर्गापाली के कानीजुरी गांव में घसीराम माझी ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला का सिर काट दिया था। जिसके बाद कटा हुआ सिर लेकर वह पुलिस स्टेशन जा रहा था, तभी बीच रास्ते मेंपुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications