सीबीआई विवाद: राकेश अस्थाना मामले में कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

नई दिल्ली। सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना की याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। राकेश अस्थाना ने उनके खिलाफ दायर एफआईआर को 15 अक्टूबर को कोर्ट में चुनौती दी थी। अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि यह कार्रवाई आलोक वर्मा के निर्देश पर की गई है, मेरे खिलाफ दायर एफआईआर में कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। वहीं राकेश अस्थाना के आरोप पर आलोक वर्मा ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि एफआईआर सही प्रक्रिया के तहत कानून का पालन करते हुए दर्ज कराई गई थी।

rakesh

गौर करने वाली बात यह है कि सीवीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है किया राकेश अस्थाना के खिलाफ स्टर्लिंग बायोटेक केस में लगाए गए आरोप में कोई तथ्य नहीं है। गौर करने वाली बात यह है कि सीबीआई के भीतर शीर्ष दो अधिकारियों के बीच छिड़ी जंग में आलोक वर्मा को केंद्र सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया था। लेकिन केंद्र सरकार के फैसले के बाद आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए फिर से उनके पद पर बहाल किए जाने का निर्देश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो के प्रमुख आलोक वर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खड़गे और जस्टिस एके सीकरी की सदस्‍यता वाली सलेक्‍शन पैनल ने पद से हटाया है। पीएम मोदी के आवास पर करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में फैसला लिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ही आलोक वर्मा को उनके पद पर बहाल कर दिया था, जिन्हें सरकार ने करीब ढाई महीने पहले जबरन छुट्टी पर भेज दिया था।

इसे भी पढ़ें- सीबीआई डायरेक्टर के पद से हटाए जाने के बाद आलोक वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+