स्मृति ईरानी के भाग्य का फैसला आज, खड़ी हो सकती है मुसबीत
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के फर्जी डिग्री विवाद पर आज ट्रायल कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। ईरानी पर लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में फर्जी डिग्री का हवाला देने का आरोप है।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आकाश जैन ने 1 जून को ईरानी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आपको बता दें कि ईरानी के खिलाफ यह मामला स्वतंत्र लेखक अहमेर खां ने किया था। खां के मुताबिक चुनाव आयोग में ईरानी ने कई फर्जी दस्तावेज जमा कराये हैं।
2004 लोकसभा चुनाव के दौरान ईरानी ने कहा था कि उन्होंने 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री हासिल करने का दावा किया था। लेकिन 2011 में के राज्यसभा चुनावों के दौरान उन्होंने अपनी अधिकतक शैक्षिक योग्यता डीयू से बी कॉम बतायी थी।












Click it and Unblock the Notifications