आज सुनाई जाएगी लालू यादव को सजा

इस फैसले को लालू के राजनीतिक भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि इससे पार्टी फिर से वहीं आ जाएगी, जहां से शुरूआत की थी। वहीं दो साल से ज्यादा की सजा होने से लालू की संसद सदस्यता भी खत्म हो जाएगी। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि दागियों को बचाने के अध्यादेश के पारित होने से वह बच सकते थे लेकिन अध्यादेश वापस होते ही इसकी उम्मीद समाप्त हो गयी है।
लालू के जेल जाने के बाद अब राजद में शीर्ष नेतृत्व को लेकर आंतरिक कलह प्रारम्भ हो गया है। लालू की पत्नी राबड़ी देवी और बेटा तेजस्वी यादव पार्टी की कमान लेना चाहते हैं लेकिन इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सहमत नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications