#FodderScam: लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा, जानें उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से

Recommended Video

    Lalu Yadav Biography, Bihar के लाल की Politics, Parliament से लेकर Scam और Jail तक

    नई दिल्ली। चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद यादव को आज (शनिवार) साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई है। इस दौरान लालू यादव समेत सभी दोषी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में मौजूद रहे। सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैसला सुनाया। इससे पहले शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव समेत 16 दोषियों की सजा पर बहस पूरी हो गई। बुधवार को लालू यादव को सजा सुनाई जानी थी लेकिन सजा सुनाने में देर होती रही और शनिवार को उनको सजा सुनाई गई। छात्र जीवन से ही राजनीति में रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव हमेशा सुर्खियों में बने रहे हैं। अपने रहन-सहन से लेकर, भाषा-शैली, खानपान सबके लिए वो ध्यान खींचते रहे हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

    दुकानदार नहीं लेते थे लालू यादव से पैसे

    दुकानदार नहीं लेते थे लालू यादव से पैसे

    बिहार के गोपालगंज जिले में 11 जून 1948 को जन्मे लालू यादव छात्र जीवन से ही राजनीति में आ गए थे। लालू यादव ने पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ का चुनाव भी लड़ा था। छात्र जीवन के दौरान लालू यादव के कई चहेते ऐसे दुकानदार थे जो लालू यादव से नाश्ता का पैसा तक नहीं लेते थे। आज भी लालू जब वहां से जाते हैं तो उन दुकानदारों के यहां रुक कर चाय जरूर पीते हैं।

    शादी के वक्त 14 साल की थीं राबड़ी

    शादी के वक्त 14 साल की थीं राबड़ी

    25 वर्ष की उम्र में 14 साल की राबड़ी से की थी शादी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 1973 में राबड़ी देवी से शादी की थी। जहां शादी के वक्त लालू को राजनीति में कोई नहीं पहचानता था वही राबड़ी देवी की उम्र मात्र 14 साल की थी। शादी के बाद लालू प्रसाद यादव को सात बेटी और दो बेटे हुए। जिसमें सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती जो राजनीति में सक्रिय हैं। वही दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

    जेपी आंदोलन से चमके लालू यादव

    जेपी आंदोलन से चमके लालू यादव

    लालू यादव का राजनीतिक कैरियर जेपी आंदोलन से चमका। जेपी आंदोलन में जेल जाकर लालू यादव सुर्खियों में आए। बाद में इमरजेंसी हटन के बाद जनता पार्टी ने उन्हें 1977 में लोकसभा का टिकट दिया और लालू अपार बहुमत से जीत कर सिर्फ 29 साल में संसद में पहुंचे। लालू यादव केंद्र में रेल मंत्री भी रहे। अपनी खास राजनैति शैली से लालू यादव ने बिहार की राजनीति में तेजी से पकड़ बनाया और 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बन गए।

    राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना सबको चौंकाया

    राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना सबको चौंकाया

    चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में लालू यादव को मुख्यमंत्री रहते हुए भी जेल जाना पड़ा। लालू यादव को सजा मिलने पर पार्टी में उनके उत्तराधिकारी को लेकर बहस तेज हो गई कि इसी बीच लालू ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाकर सभी को चौंका दिया।

    काफी बड़ा है लालू यादव का परिवार

    काफी बड़ा है लालू यादव का परिवार

    अगर लालू के यादव के परिवार के अन्य सदस्यों की बात की जाए तो लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप राजनीति में सक्रिय है। तेजस्वी यादव को लालू का राजनैतिक वारिस भी बताया जा रहा है। लालू की बेटी मीसा भारती की विधान परिषद जाने की तैयारी में लगी हुई हैं। लालू के अन्य बेटियों के पति बिजनेसमैन हैं। वहीं सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह के पोते तेज प्रताप यादव के साथ हुई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+