गुजरात दंगा: माया कोडनानी के लिए फिर से कोर्ट में गवाही देने जाएंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह?
पूर्व विधायक इन लोगों की गवाही के जरिए खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश में हैं। उनका दावा है कि अमित शाह और अन्य की गवाही से यह साबित हो जाएगा कि वह घटनास्थल पर नहीं थीं।
अहमदाबाद। साल 2002 में गुजरात के नरोदा पाटिया में हुए दंगों के मामले में आरोपी पूर्व बीजेपी विधायक माया कोडनानी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बतौर गवाह बुलाने की अनुमति दे दी है। कोडनानी ने कोर्ट से अपील की थी कि अमित शाह समेत 13 लोगों को गवाही के लिए बुलाया जाए।

खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश में कोडनानी
पूर्व विधायक इन लोगों की गवाही के जरिए खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश में हैं। उनका दावा है कि अमित शाह और अन्य की गवाही से यह साबित हो जाएगा कि वह घटनास्थल पर नहीं थीं। कोर्ट ने कहा कि अगर अभियोजन पक्ष को कोई आपत्ति नहीं है तो गवाहों को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। जस्टिस ने कहा, 'मेरा मानना है कि गवाहों की इस संख्या से पूछताछ किया जाना न तो अनुचित है और न ही असंगत।' READ ALSO: पंजाब के CM अमरिंदर सिंह बोले- EVM से छेड़छाड़ होती तो मैं मुख्यमंत्री नहीं बनता
जमानत पर हैं रिहा
बता दें कि नरोदा पाटिया दंगा मामले में माया कोडनानी को 28 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि बाद में उन्हें ऊपरी अदालत से जमानत मिल गई। नरोदा पाटिया गुजरात दंगों के उन 9 प्रमुख मामलों में से एक है जिसकी जांच एसआईटी ने की थी। इस मामले में कुल 82 लोगों के खिलाफ केस चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications