कमलेश तिवारी मर्डर: गुजरात से यूपी लाए जा रहे हैं हत्यारोपी, मिली ट्रांजिट रिमांड

नई दिल्ली। अहमदाबाद की अदालत ने बुधवार को हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के सिलसिले में दो आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली। दोनों आरोपियों को गुजरात के अहमदाबाद से उत्तर प्रदेश के लखनऊ लाया जा रहा है। इन्हें बुधवार देर रात में या गुरुवार सुबह लखनऊ लाया जाएगा। कल दोनों आरोपियों को गुजरात की एटीएस ने राजस्थान-गुजरात के बॉर्डर के गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी प्लेन से लखनऊ लाए जा रहे हैं।

72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर

72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर

कमलेश तिवारी हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को गुजरात एटीएस की टीम ने हत्या को अंजाम देने वाले अशफाक और मोइनुद्दीन को गिरफ्तार किया था। गुजरात एटीएस की टीम ने इन दोनों को गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें लखनऊ पुलिस की एक टीम को सौंप दिया गया और बुधवार को अहमदाबाद की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने लखनऊ पुलिस को उनकी 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली।

पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये और घर देगी योगी सरकार

पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये और घर देगी योगी सरकार

कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद और आवास दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमलेश तिवारी की पत्नी को 15 लाख रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता और परिवार को महमूदाबाद (सीतापुर) में एक घर देने की घोषणा की है। साथ ही गिरफ्तार हत्यारों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी सुनवाई व साजिश में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने को भी कहा है।

ऐसे हुए थे दोनों आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों ने पैसे खत्म होने के बाद परिवार वालों से संपर्क किया था, जिसके बाद गुजरात एटीएस की टीम ने सर्विलांस के आधार पर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। डीआईजी हिमांशु शुक्ला की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक बीपी रोजिया, एसीपी बीएस चावड़ा और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम दोनों की गिरफ्तारी के लिए अभियानरत थी। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+