दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर बिहार भेजे गए विधायक अनंत सिंह
नई दिल्ली। यूएपीए एक्ट के तहत आरोपी बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। शनिवार को साकेत कोर्ट में अनंत सिंह की पेशी हुई, जिसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर बिहार पुलिस को सौंप दिया गया। रिमांड मिलने के बाद एसआईटी आरोपी विधायक को कस्टडी में लेकर पटना जाएगी। साकेत कोर्ट ने अनंत सिंह को 48 घंटे में बाद बिहार की बाढ़ कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसके बाद अनंत सिंह को एक दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। शनिवार को अनंत सिंह को साकेत में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल की कोर्ट में पेश किया गगा। जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर उनको बिहार भेजा गया।
अनंत सिंह के गांव नदवा स्थित उनके घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद यूएपीए एक्ट के तहत उन पर बाढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पटना स्थित उनके आवास पर पहुंची थी लेकिन वो घर से फरार हो गए थे। अनंत सिंह 17 अगस्त से फरारी पर थे। हालांकि इस दौरान तीन वीडियो जारी कर उन्होंने कहा था कि वो कानून से भाग नहीं रहे हैं और जल्दी ही सरेंडर कर देंगे।
सरेंडर करने से पहले वीडियो जारी कर अनंत सिंह ने जदयू नेताओं पर फंसाने का आरोप लगाया था। अपने घर से एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद होने पर सिंह ने कहा है कि राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के माध्यम से हथियार रखवाए और उनको फंसाया।
अनंत सिंह विधायक हैं, उनकी गिनती बिहार के बाहुबली छवि वाले नेताओं में होती रही है। उनकी पत्नी नीलम देवी ने मुंगेर सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गईं थीं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications