'साड़ी पहनो और मेरे साथ लेट नाइट पार्टी करो...' दूल्हा ने शादी के पहले दुल्हन से कराया 'कॉन्ट्रैक्ट' साइन

'साड़ी पहनो और मेरे साथ लेट नाइट पार्टी करो...' दूल्हा ने शादी के पहले दुल्हन से कराया 'कॉन्ट्रैक्ट' साइन

नई दिल्ली, 12 जुलाई: आजकल शादियां पारंपरिक तौर-तरीकों और रीति-रिवाजों से हटकर अजब तरीकों से हो रही है। शादियों में अब रीति-रिवाजों से ज्यादा फन एलीमेंट ने जगह ले ली है। डांस, गाना, एक-दूसरे से कई वादे करन...ऐसी कई चीजें आजकल शादियों में की जा रही है। ऐसी शादियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन 'वेडिंग कॉन्ट्रैक्ट' साइन करते दिख रहे हैं। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

दूल्हा-दुल्हन ने 'वेडिंग कॉन्ट्रैक्ट' पर किया साइन

दूल्हा-दुल्हन ने 'वेडिंग कॉन्ट्रैक्ट' पर किया साइन

असम के इस नव-विवाहित जोड़े ने अपनी शादी में एक अनोखे 'वेडिंग कॉन्ट्रैक्ट' को साइन कर नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शांति और मिंटू के रूप में पहचाने जाने वाले इस जोड़े शादी के बाद क्या-क्या करना है, इसका 'वेडिंग कॉन्ट्रैक्ट' साइन किया है। वेडलॉक फोटोग्राफी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि इस कॉन्ट्रैक्ट में पिज्जा खाने से लेकर, शॉपिंग करने और कौन कब खाना बनाएगा, हर चीज का जिक्र है।''

'हर दिन साड़ी पहनो और पिज्जा महीने में बस एक...'

'हर दिन साड़ी पहनो और पिज्जा महीने में बस एक...'

वेडिंग कॉन्ट्रैक्ट पर दूल्हे की ओर से कहा गया है कि ''महीने में बस एक पिज्जा खाना है, घर के खाने के लिए कभी मना नहीं करना है, हर दिन किसी भी कीमत पर साड़ी पहननी है, लेट नाइट पार्टी करने की इजाजत है लेकिन सिर्फ मेरे साथ ही लेट नार्टी पार्टी करनी है।, हर दिन जिम जाना होगा।'' ये वो वादे हैं जो दूल्हा ने दुल्हन से मांगे हैं। दुल्हन ने इस वादों पर साइन कर हामी भरी है।

'बनाएगा खाना, कराएगा शॉपिंग', दूल्हा ने किया वादा

'बनाएगा खाना, कराएगा शॉपिंग', दूल्हा ने किया वादा

वेडिंग कॉन्ट्रैक्ट पर दुल्हन की ओर से कहा गया है, ''हर रविवार की सुबह ब्रेकफास्ट सिर्फ तुम ही बनाओगे, हर पार्टी में मेरी अच्छी फोटोज लोगे। हर 15 दिन पर शॉपिंग कराओगे।'' ये वो वादे हैं, जो दुल्हन ने दूल्हा से मांगे हैं। दूल्हा ने खुशी-खुशी इन डिमांडो को माना है और कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है।

खूर वायरल हो रहा है ये वीडियो

खूर वायरल हो रहा है ये वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो पर 1,973,788 लाइक्स हैं। 9 हजार से अधिक कमेंट हैं और वीडियो को 40 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि इस वीडियो को 'wedlock_photography_assam' ने अपने पेज पर 22 जून को अपलोड किया था, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'भई एक महीने में सिर्फ एक पिज्जा , ये तो गलत है...'

'भई एक महीने में सिर्फ एक पिज्जा , ये तो गलत है...'

इस वीडियो पर हजारों में कमेंट हैं। एक यूजर ने कहा, "एक महीने में केवल एक पिज्जा, ये तो गलत है भई।'' वहीं एक यूजर ने लिखा, हर 15 दिन पर शॉपिंग ये तो बहुत महंगी पड़ेगी। वहीं एक यूजर ने लिखा, मैडम के साथ पार्टी में जाना ही नहीं, नहीं तो पतिदेव से कैमरामैन बन जाओगे।।'' वहीं एक यूजर ने लिखा, इतनी प्यारी बीवी के लिए इतना तो बनता ही है।

कई यूजर ने ट्रोल भी किया

कई यूजर ने ट्रोल भी किया

कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने हालांकि इस कपल को ट्रोल भी किया है। कईयों ने लिखा है कि शादी के लिए ये सब करना, एक डील की तरह लग रही है। एक यूजर ने लिखा, भई ये शादी है या कोई कानूनी खेला। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये क्या बात हुई पार्टी रात में कर सकती हो लेकिन सिर्फ तुम्हारे साथ, इतना कन्ट्रोलिंग क्यों।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+