Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पब की छत से गिरकर कपल की मौत, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ दिल दहलाने वाला मंजर

नई दिल्ली। बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट इलाके में पब की छत से गिरने के कारण कपल की दर्दनाक मौत हो गई। ये घटना उस वक्त हुई जब बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार रात को गश्त पर निकले थे। वे घटनास्थल पर मौजूद थे। दोनों मृतकों की पहचान पवन और वेदा के रूप में हुई है। वहीं, पब की छत से गिरने की दिल दहला देने वाली ये घटना कैमरे में हो गई।

पब की छत से गिरने से दो की मौत

पब की छत से गिरने से दो की मौत

पब की छत से गिरने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। इस मामले में पब के मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पति-पत्नी इमारत की तीसरी मंजिल से नीचे आ रहे थे, तभी अचानक वे फिसलकर गिर पड़े।

घटना के वक्त पुलिस कमिश्नर निकले थे गश्त पर

घटना के वक्त पुलिस कमिश्नर निकले थे गश्त पर

नीचे गिरने के बाद उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के शरीर के काफी खून बह चुका था। वहीं, पुलिस की जांच में उस जगह पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक, पब मालिक की ओर से लापरवाही की बात भी सामने आई है, जिसने दावा किया था कि वे दोनों पुरुष ठीक हालत में नहीं थे और एक -दूसरे के साथ लड़ रहे थे, इस दौरान ही गिरने के कारण उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

दोनों के शरीर से बह चुका था काफी खून

दोनों के शरीर से बह चुका था काफी खून

ये घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, पवन सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और आईबीएम में काम करता था। इस मामले में बिल्डिंग के मालिक, पब के लाइसेंस धारक अभिषेक और मैनेजर मनी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इन तीनों पर पुलिस ने लापरवाही के आरोप में केस दर्ज किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+