अब उमा भारती ने पार की मर्यादा की सारी हदें, प्रियंका गांधी को बोला 'चोर की पत्नी'

Recommended Video

    Uma Bharti ने Priyanka Gandhi Vadra को कहा Thief's Wife, Watch Video | वनइंडिया हिंदी

    दुर्ग। जिस तरह से चुनावी माहौल के बीच सियासी पारा बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे ही नेताओं की बदजुबानी भी बढ़ती ही जा रही है, आजम खान, योगी आदित्यनाथ, मेनका गांधी और मायावती जैसे दिग्गजों को तो अपने विवादित बयानों की वजह से चुनाव आयोग से फटकार भी लगी है लेकिन इसके बावजूद कुछ नेतागण अब भी अपने विवादित बोलों से बाज नहीं आ रहे हैं, इन विवादित बयान देने वालों नेताओं की लिस्ट में अगला नाम जुड़ा है केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती का, जिन्होंने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी कर डाली।

    उमा ने प्रियंका को बोला 'चोर की पत्नी'

    उमा ने प्रियंका को बोला 'चोर की पत्नी'

    पत्रकारों के सवालों का जवाब देते-देते अचानक उमा भारती अपनी सारी मर्यादा भूल गईं और उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को 'चोर की पत्नी' कह डाला, उन्होंने कहा कि वो क्या मुंह खोलेंगी, वो तो 'चोर की पत्नी' हैं और हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा।

    उमा ने दिया विवादित बयान

    दरअसल दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जब संवाददाताओं ने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने और सक्रिय राजनीति में आने को लेकर भारती से सवाल किया तब उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर यह बात कही।

    प्रियंका गांधी को तो जनता सबक सिखाएगी: उमा भारती

    प्रियंका गांधी को तो जनता सबक सिखाएगी: उमा भारती

    उमा से पत्रकारों ने पूछा था कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं, इस पर आप क्या कहना चाहेंगी, जिस पर उमा ने कहा कि ये तो लोकतंत्र है, हर कोई स्वतंत्र है, कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है, वो कहीं से भी लड़ें किसी को कोई भी मनाही नहीं है लेकिन अंजाम तो सबको पता ही है।

    आजम खां को माफ नहीं किया जा सकता है: उमा भारती

    आजम खां को माफ नहीं किया जा सकता है: उमा भारती

    उमा भारती ने चुनाव आयोग द्वारा योगी आदित्यनाथ और आजम खान के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में कहा कि आयोग ने योगी जी और आजम खान को एक जैसा दंड सुनाया है जबकि दोनों के अपराध में बहुत बड़ा अंतर है।

    आजम खान ने घृणित अपराध किया है: उमा भारती

    योगी आदित्यनाथ ने मायावती के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी और उन्होंने तो प्रभु का नाम लिया था जबकि आजम ने तो एक महिला का अपमान किया है, उन्हें तो जेल में डाल देना चाहिए और चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर देना चाहिए, उनका अपराध बेहद घृणित है, जिसे कि माफ नहीं किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+