हॉक विमान खरीद मामले में Rolls Royce कंपनी और निदेशक पर CBI का शिकंजा, भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज
ब्रिटिश एयरोस्पेस कंपनी रोल्स रॉयस इंडिया और उसके निदेशक सहित कई सरकारी अधिकारी और गैर सरकारी लोगों पर हॉक विमान खरीद मामले में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में सीबीआई ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज करवाया है

सीबीआई ने भारत सरकार को धोखा देने के उद्देश्य से ब्रिटिश एयरोस्पेस कंपनी रोल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रोल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर टिम जोन्स के साथ ही निजी व्यक्ति सुधीर चौधरी, भानु चौधरी और अन्य अज्ञात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
सीबीआई ने एफआईआर में बताया कि अज्ञात लोक सेवकों ने अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग किया है और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा 42 अतिरिक्त विमानों के लाइसेंस का निर्माण किया और अनुमति दी। साथ ही इन्होंने 734.21 मिलियन GBP के लिए कुल 24 हॉक और 115 एडवांस जेट ट्रेनर (AJT) विमानों को मंजूरी और उनकी खरीददारी की।
इसके साथ ही निर्माता द्वारा 42 लाइसेंस निर्मित विमानों के लिए 308.247 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त राशि के लिए आपूर्ति की गई। साथ ही लाइसेंस शुल्क के लिए 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया गया।
सीबीआई ने रॉल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और निदेशक टिम जोन्स के साथ सुधीर चौधरी, भानु चौधरी समेत कई सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications