कोरोना वैक्सीन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया तरीका
कोरोना वैक्सीन लगवाना होगा स्वैच्छिक, लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया
Coronavirus Vaccine Update: देश में कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई अहम जानकारियां दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन लेना या ना लेना स्वैच्छिक होगा। इसके लिए कोई बाध्यता नहीं है। हालांकि जो लोग टीका लगवाना चाहेंगे उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। रजिस्ट्रेशन की जो प्रक्रिया मंत्रालय की ओर से बताई गई है, उसके मुताबिक रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा। जिसके बाद फोन पर टीकाकरण के समय के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Recommended Video

ऑनलाइन होगा टीके के लिए रजिस्ट्रेशन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा अनिवार्य होगा। इस दौरान एक मोबाइल नंबर भी मांगा जाएगा। इसी मोबइल नंबर पर टीकाकरण के लिए तारीख की जानकारी दी जाएगी। वैक्सीन लेने के लिए पहचान पत्र की भी जरूरत होगी। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस,मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राज्य या केंद्र की ओर से जारी कोई पहचान पत्र मान्य होगा।

सरकार जल्दी ही टीकाकरण शुरू करेगी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना की कई वैक्सीन के ट्रायल आखिरी फेज में हैं। जैसे ही टीका आएगा तो सरकार टीकाकरण शुरू करेगी। मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन को लेकर किए कई सवालों पर ये जवाब दिए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि भारत में उपलब्ध टीका भी दूसरे देशों में विकसित टीके जितना ही कारगर होगा। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि पूर्व में कोविड-19 से संक्रमित हो चुके लोगों को भी कोरोना वायरस के टीके की पूरी खुराक लेने की सलाह दी है।

देश में कई वैक्सीन का चल रहा ट्रायल
देश और दुनिया में कई कोविड-19 वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। इससे पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका दिया जाएगा। इसके बाद टीके की उपलब्धता के आधार पर 50 से ज्यादा उम्र वालों को भी इसकी खुराक दी जा सकती है। बता दें कि कुछ देशों में टीकाकरण शुरू भी हो गया है, हालांकि इसकी सफलता को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं।
ICMR डायरेक्टर बलराम भार्गव कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती












Click it and Unblock the Notifications